पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
22-May-2023 07:26 AM
By First Bihar
PATNA : देश में सर्वाधिक महिला पुलिसकर्मियों की संख्या बिहार में है। इसके साथ ही आने वाले दिनों में राज्य में कई और पदों पर भर्तियां भी होनी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस में महिलाओं की बहाली पर खास जोर दिया है। वही अब राज्य सरकार ने महिला पुलिस कर्मियों की बड़ी संख्या को देखते हुए उनके आवास और बेरक्त की अलग व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।
दरअसल, राज्य सरकार ने महिला पुलिस कर्मियों के लिए बड़ी संख्या में बैरक या आवास की व्यवस्था करने जा रही है। थाना भवन और बैरक में इनके लिए तमाम तरह की सुविधाएं होगी। सभी 4 मंजिला थाना भवनों में 30 से 35 महिला सिपाहियों के रहने के लिए दूसरी मंजिल पर विशेष बैरक बन रहा है। सभी तरह की सुविधाओं से संपन्न इसका क्षेत्रफल करीब साढ़े चार हजार वर्ग फिट होगा।
जानकारी हो कि अगले 2 वर्ष में राज्य के अंदर 300 नए थाने बन जाएंगे। हाल ही में बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 108 थानों का शिलान्यास और 24 का उद्घाटन किया है। यह सभी थाना भवन 4 मंजिला बनाए जा रहे हैं। अधिकतर थानों में गाड़ी पर टैंकर रखने के अलावा ड्राइवर के रहने की व्यवस्था है। ऐसे में आने वाले 2 वर्षों में सभी थानों और पुलिस लाइन उनको मिलाकर करीब 19 से 20 हजार महिला कर्मियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।
बताया जा रहा है कि महिला पुलिसकर्मियों के रहने के लिए जो थाने में बैरक बनाए जाएंगे उसमें किचन, डायनिंग स्पेस, बाथरूम के अलावा सभी मूलभूत सुविधाएं मौजूद रहेगी। यह एक फ्लैट की तरह होगा। थाना भावना में सबसे ऊपरी तल पर पुलिस सिपाहियों के लिए बैरक रहेगा। उसके बाद तीसरे मंजिलें पर महिला सिपाहियों के लिए बैरक तैयार किया जा रहा है।
आपको बताते चलें कि, नए थाना भवन के निचले तल पर थाना प्रभारी का कार्यालय, सेक्शन कार्यालय, हाजत समेत अन्य चीजें होगी। पहले तले पर विधि व्यवस्था से जुड़ी यूनिट समेत अन्य जरूरी कार्यालय रहेंगे। राज्य के सभी थाने अब इसी स्वरूप में दिखेंगे।