ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पैसों के लिए जिंदा पति को मार डाला: शातिर महिला ने LIC को ऐसे लगाया लाखों रुपए का चूना, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

09-Oct-2023 08:01 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: किसी ने सच ही कहा है कि इंसान पैसा के लिए कुछ भी कर सकता है। ऐसा ही एक मामला नालंदा में सामने आया है, जहां अपने पति को मृत साबित कर एक महिला ने एजेंट की मदद से एलआईसी को 15 लाख रुपए का चूना लगा दिया। करीब दो साल बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।


दरअसल, एलआईसी ने साल 2021 में लहेरी थाना में फर्जीवाड़े का एक मामला दर्ज कराया था। सोहसराय थाना क्षेत्र निवासी सुनील कुमार की पत्नी सैवी देवी और इसके एलआईसी एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस की लंबी जांच के बाद पता चला कि आरोपी महिला सैवी देवी का पति सुनील कुमार जिंदा है और उसने पति को मृत साबित कर एलएआई से 15 लाख रुपए हासिल कर लिए हैं। पुलिस इस मामले में महिला के सहयोगी एजेंट को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। लहेरी थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली की महिला गया में किराए के मकान में रह रही है। जिसके बाद लहेरी थाना पुलिस गया पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 


पूरे मामले पर लहेरी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि आशा नगर मोहल्ले के रहने वाले सुनील कुमार ने एलआईसी से 15 लाख का बीमा कराया था। बीमा के बाद इसके ही पड़ोस में रहने वाले दूसरा सुनील कुमार की मौत हो गई थी। उसकी मौत का फायदा उठाते हुए एलआईसी एजेंट और सैदी देवी ने दूसरे सुनील का मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर एलआईसी से 15 लाख की निकासी कर ली। जैसे ही इस बात की जानकारी मृतक सुनील कुमार की पत्नी को लगी। इसकी जानकारी एलआईसी को दे दी। जिसके बाद जांच में सैदी देवी का पति सुनील कुमार जीवित पाया गया था। इसके बाद आरोपी महिला फरार हो गई थी।