Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश
12-Jun-2020 07:40 AM
By AKASH KUMAR
AURANGABAD: महिला नक्सली एक शख्स को खुद से शादी करने के लिए दवाब दे रही थी. जिसके बाद पुलिस ने महिला नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कार्रवाई मदनपुर के लंगुराही गांव से किया है.
इंसास राइफल लेकर चलती है
गिरफ्तारी के बारे में एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि महिला नक्सली पुष्पा उर्फ गोरी लंगुराही की रहने वाली है. वो कई सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय थी और शीर्ष नक्सली कमांडर संदीप यादव के साथ इंसास राइफल लेकर घूमती थी. गिरफ्तार महिला नक्सली पर संतोष सिंह भोक्ता जो पननवा टांड़ गया जिले का रहने वाला है. उसने ही पुलिस से शिकायत की थी कि महिला नक्सली शादी के लिए दवाब दे रही है.
एमएलसी का उड़ा चुकी है घर
गिरफ्तार महिला नक्सली 2017 में आमस में सोलर प्लांट जलाने और सुदी बिगहा गांव में एमएलसी राजन सिंह के घर उड़ाने में शामिल थी. साथ ही गया और औरंगाबाद के विभिन्न थानों में 7 से 8 कांड के वांछित अभियुक्त है. महिला नक्सली को कोबरा-205 और सीआरपीएफ बटालियन -153 के संयुक्त कार्यवाई में गिरफ्तार किया गया है.