BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद
06-Jun-2020 07:24 AM
By Ayushi
PATNA : कोरोना संकट काल में लंबे समय तक बंद रहने के बाद तीन सौ वर्ष प्राचीन पटना का हनुमान मंदिर सोमवार को आम श्रद्दालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. लेकिन सरकार की नई गाइडलाइन के अनुसार मंदिर सुबह के 6 बजे से रात के 9 बजे तक ही भगवान का दर्शन किया जा सकता है.
बता दें कि पहले भक्त सुबह के पांच बजे से लेकर रात के 11 बजे तक भगवान का दर्शन कर सकते थे. वहीं मंगलवार को मंदिर रात के 12 बजे तक खुला रहता था. इसके साथ ही मंदिर आने वाले भक्तों को मास्क लगाना औऱ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा.
मंदिर प्रबंधन का कहना है कि मंदिर के बाहर जैसे पहले भिखारियों की भीड़ होती थी, यह नहीं रहेगी. भक्तों को भिखारियों से दूर रखा जाएगा. नहीं तो इससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा. मंदिर प्रबंधन भिखारियों के लिए भी विचार कर रहा है. उनका कहना है कि जरुरत को देखते हुए भिखारियों के लिए मंदिर प्रबंधन खाना खिलाने की व्यवस्था करेगा, जिसका खर्च प्रबंधन ही उठाएगा. वहीं मंदिर परिसर के बाहर भिखारियों को भक्तों से दूर रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी.