ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar council news : सत्ता पक्ष ने ही स्वास्थ्य मंत्री की खोल दी पोल ! पटना के गार्डिनर अस्पताल में 1 साल से अल्ट्रासाउंड जांच बंद, नीरज कुमार के सवाल से सरकार की हुई भारी फजीहत NEET Student case Bihar : बिहार विधान परिषद में राजद MLC का नीट छात्रा मामले पर प्रदर्शन, अनदेखा कर अंदर चली गईं राबड़ी देवी Bihar Deputy CM : बिहार सरकार का निर्देश ! ‘नीलगाय’ शब्द का प्रयोग न करें, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने सुझाया ‘नील बकरी’ या अन्य विकल्प Vijay Sinha : विधानसभा में अवैध बालू खनन के मुद्दे को लेकर विपक्षी विधायकों ने विजय सिन्हा को घेरा, पूछा - मंत्री जी बताएं; ट्रक से खनन बंद करवाने का क्या है असली हकीकत Teacher Transfer : TRE -3 पास टीचर के लिए इस महीने से शुरू होगी होम पोस्टिंग, विधानसभा में उठा सवाल तो मंत्री सुनील कुमार ने दिया जवाब Anant Singh : अनंत सिंह ने विधायक पद की शपथ ली, सीएम नीतीश का पैर छूकर लिया आशीर्वाद; बोले—मेरे साथ न्याय होगा ANANT SINGH : कैदी वैन में विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह, आज मोकामा के बाहुबली नेता लेंगे विधायक पद की शपथ Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत

महाराष्ट्र में उर्वरक प्लांट से गैस का रिसाव, तीन की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

महाराष्ट्र में उर्वरक प्लांट से गैस का रिसाव, तीन की मौत, 10 लोगों की हालत गंभीर

22-Nov-2024 04:18 PM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र के सांगली में उर्वरक फैक्ट्री में गैस रिसाव के कारण तीन की मौत हो गयी है। घटना कडेगांव तालुका के शालगांव स्थित MIDC की है जहां गुरुवार की देर रात एक उर्वरक फैक्ट्री में रिएक्टर में विस्फोट के बाद गैस का रिसाव हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।



कंपनी में रिएक्टर ब्लास्ट

21 नवम्बर की देर रात सांगली जिले के MIDC में स्थित म्यांमार केमिकल कंपनी में रिएक्टर में विस्फोट हुआ। ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री से गैस का रिसाव हुआ। रिसाव वाली गैस एमआईडीसी और आसपास के इलाकों में फैल गई। इस गैस से कंपनी के चार कर्मचारी और आसपास के इलाकों के कई लोग प्रभावित हुए। 


10 लोगों की हालत गंभीर

प्रभावित लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी जैसी समस्याएं हुईं।  घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री से अमोनिया गैस रिसाव हुआ है।


पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र को सील कर दिया। विशेषज्ञों की एक टीम को गैस के रिसाव को रोकने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भेजा गया।  


स्थानीय लोगों में दहशत 

इस घटना के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों को अपने घरों से निकलने को कहा गया है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है वही कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।