दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
04-Jan-2020 09:51 PM
MUMBAI: महाराष्ट्र सरकार में राज्यमंत्री और औरंगाबाद से विधायक अब्दुल सत्तार ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा से दिया है. सत्तार कैबिनेट मंत्री नहीं बनाए जाने से नाराज चल रहे थे. उनको मनाने के लिए कई नेता कोशिश कर रहे हैं.
दिन भर होटल में रहे बंद
इस्तीफा देने के बाद वह औरंगाबाद में एक होटल में पूरे दिन बंद रहे. जब बाहर निकले तो कहा कि वह रविवार को मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद अगले कदम को लेकर खुलासा करेंगे. शिवसेना ने नाराज मंत्री को मनाने के लिए एक विधायक को लगा दिया है. बताया जा रहा है कि सीएम उद्धव ठाकरे ने अर्जुन खोतकर ने को मनाने के काम में लगाया है. खोतकर ने कहा कि अब्दुल सत्तार साहब पार्टी से नाराज नहीं है. वे कल उद्धव ठाकरे साहब से मुलाकात करेंगे.
विभाग बंटवारे को लेकर भी विवाद
मंत्रालयों के विभागों के बंटवारे को लेकर भी एनसीपी और कांग्रेस में एक मत नहीं है. एनसीपी और शिवसेना अपने कोटे से एक भी मंत्री पद कांग्रेस से अदला-बदली करने के लिए तैयार नहीं है. एनसीपी और कांग्रेस नेताओं के बीच जारी विवाद के कारण दोनों दलों के नेता बैठक बीच में ही छोड़कर चलते बने. दोनों पार्टियों के आपसी विवाद के कारण मंत्रियों के विभागों का बंटवारा अंतिम मुकाम तक नहीं पहुंच सका है.