दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
20-Nov-2019 12:08 PM
DELHI: महाराष्ट्र में लगाये गये राष्ट्रपति शासन पर केंद्र सरकार की तरफ से राज्यसभा में रिपोर्ट पेश की गई है. गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सरकार की तरफ से संसद में रिपोर्ट पेश की. करीब तीन हफ्ते के राजनीतिक उठापटक के बाद महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया था.
राष्ट्रपति शासन लगने के बाद विधानसभा को निलंबित रखा गया है. केंद्र ने इस स्थिति पर कहा कि कोई विकल्प नहीं बचा था. दरअसल महाराष्ट्र में किसी भी दल से सरकार नहीं बना पाने की स्थिति में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राष्ट्रपति शासन की सिफारिश की थी, जिसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की मंजूरी से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगया गया.
आपको बता दें कि लंबे समय से महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच हर रोज इस मुद्दे पर नया ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. शिवसेना बीजेपी का साथ छोड़कर एनसीपी और कांग्रेस के साथ सरकार बनाने का सपना देख रही है. लेकिन सरकार गठन को लेकर अभी तक एनसीपी का स्टैंड क्लीयर नहीं है. वहीं इस मुद्दे पर एनसीपी और कांग्रेस की बीच बैठक होने वाली है, जिसके बाद ही महाराष्ट्र में सरकार गठन पर कोई फैसला सामने आ सकता है.