बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान
07-Jun-2021 08:00 PM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. महाराष्ट्र के पुणे में केमिकल बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी है. इस भयंकर आगलगी की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई लोग अभी भी लापता बताये जा रहे हैं. मौके पर मौजूद फायर ब्रिगेड के कर्मी आग पर काबू पाने में की कोशिश में जुटे हुए हैं.
पुणे के एसपी अभिनव देशमुख ने बताया कि 17 कर्मचारी आग लगने के बाद अंदर फंस गये थे, उनमें से आठ लोगों के शव को बाहर निकाल लिया गया है. आग बुझाने के लिए दमकल घटनास्थल पर पहुंच गये है. बताया जा रहा है कि एसपीएस एकुआ की केमिकल की ये फैक्ट्री है. जिस वक्त आग लगी फैक्टरी में 37 लोग ड्यूटी पर थे. यह कैमिकल फैक्टरी पुणे से 40 किलोमीटर दूर स्थित है.

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि इसमें हवा, पानी और भूतल उपचार रसायन (केमिकल) का विनिर्माण, आपूर्ति और निर्यात का काम होता है. मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है. अभी भी कुछ और लोगों के फंसे होने की बात कही जा रही है. फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन से दीवार तोड़ी गई है. शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.