ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / Maharashtra election: आज जारी हो सकती है BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दिल्ली...

Maharashtra election: आज जारी हो सकती है BJP उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, दिल्ली से मुंबई तक मंथन के बाद भी 10 सीटों पर फंसा पेंच

25-Oct-2024 08:35 AM

By First Bihar

DESK: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां चरम पर हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों ने कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है तो कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को लेकर मंथन जारी है। इसी बीच खबर आ रही है कि बीजेपी आज अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। मुंबई से दिल्ली तक मंथन के बाद भी 10 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।


दरअसल, गुरुवार को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि राज्य की 288 सीटों में से 278 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया गया है। दिल्ली में अमित शाह की बैठक के बाद नागपुर में फडणवीस ने कहा कि 10 सीटों पर अगले कुछ दिनों में फैसला ले लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बैठक बहुत साकारात्मकर रही है और शुक्रवार को उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है।


बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली में गठबंधन के नेताओं के साथ सीटों में फंसे पेंच को सुलझाने के ले बैठक की थी। इस बैठक में एकनाथ शिंदे, फडणवीश और अजित पवार के अलावा गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।


महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने 99, शिवसेना ने 40 और राकांपा ने 38 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। महायुति गठबंधन में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और शरद पवार के भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शामिल हैं।