RRB Technician Exam City जारी: आ गई टेक्नीशियन भर्ती की डेट? कब, कैसे डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, लेटेस्ट अपडेट Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं
20-Jun-2021 01:18 PM
PATNA : देश में महंगाई की मार ऐसी है कि पेट्रोल की कीमत सौ का आंकड़ा पार कर चुकी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन हो रहे इजाफे को देखते हुए जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जबरदस्त जुगाड़ का सहारा लिया। पटना की सड़कों पर महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करने उतरे जाप कार्यकर्ताओं ने भैंस के सहारे बाइक को चलाने का फैसला लिया। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भैंस के गले में रस्सी डाल दी और उसके पीछे बाइक लगाकर खिंचवाने लगे।
बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों को लेकर जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने बताया कि महंगाई ने आमलोगों की कमर तोड़कर रख दी है। सत्ता में आने के लिए बीजेपी ने कैसे पेट्रोल और डीजल को मुद्दा बनाया था यह सबने देखा था। अब तो सौ के पार डीजल-पेट्रोल पहुंच गयी है क्या अब उनके पास इसका कोई जवाब है?
जाप नेता राजू दानवीर ने कहा कि इस महंगाई से परेशान लोगों के साथ-साथ अब जानवर भी आज सड़क पर प्रदर्शन के लिए उतरे है। पेट्रोल-डीजल की मूल्य में वृद्धि के बाद जानवरों का दाना पानी भी महंगा हो चुका है। जिसका पशुपालकों पर खासा असर पड़ रहा है। सरकार चाहेगी तब सब्सीडी को कम कर देश की जनता को महंगाई से निजात दे सकती है। राजू दानवीर ने कहा कि लाचार सरकार पर विचार करके जनता सड़क पर उतरी है। ऐसे में सरकार को भी इस महंगाई पर विचार करना होगा।