ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / JDU विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, बीच बचाव करने आए उनके समर्थकों को...

JDU विधायक को ग्रामीणों ने खदेड़ा, बीच बचाव करने आए उनके समर्थकों को पीटा

16-Sep-2020 12:58 PM

VAISHALI:  चुनाव आते ही जेडीयू विधायक उमेश सिंह कुशवाहा को अपने क्षेत्र की याद आई और मिलने के लिए ग्रामीणों के पास पहुंचे. लेकिन पांच साल के बाद उनको देखते ही ग्रामीण भड़क गए और गांव में मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे. यह मामला महनार के चकेशो गांव का है. 

बीच बचाव करने आए समर्थकों से मारपीट

अपने विधायक का विरोध देख समर्थक के होश उड़ गए. वह ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करने लगे. लेकिन ग्रामीण मानने तो तैयार नहीं थे. स्थिति ऐसी हो गई कि विधायक के समर्थकों और ग्रामीणों के बीच मारपीट हो गई. इस बीच विधायक का बॉडीगार्ड भी कूद पड़े और बीच बचाव करने लगे. 


वीडियो बनाने से रोका

विधायक के विरोध के दौरान कई ग्रामीण वीडियो बनाने लगे, लेकिन इस दौरान विधायक समर्थकों ने वीडियो बनाने से रोकने लगे. उनको डर था कि पिछली बार की तरह इस बार भी विरोध का वीडियो वायरल हो जाएगा. लेकिन ग्रामीणों ने वीडियो बना लिया. बताया जा रहा है कि विधायक चकेशो गांव में जनसम्पर्क के दौरान भाषण देने गए थे. वहां पर उपस्थित कुछ युवा विधायक पर पांच साल गायब रहने का आरोप लगाते हुए उग्र हो गए. जिस पर जदयू चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने समझाने का प्रयास किया तो युवा उनसे ही उलझ गए. जिस पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष और विधायक के अंगरक्षक ने मिल कर बीच बचाव किया. वहीं, कुछ लोग मारो मारो की आवाज़ भी लगा रहे हैं.