ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात

Home / news / महागठबंधन में सीट शेयरिंग : सहनी ने अहमद पटेल से की मुलाकात, यह...

महागठबंधन में सीट शेयरिंग : सहनी ने अहमद पटेल से की मुलाकात, यह हो सकता है फार्मूला

27-Sep-2020 06:57 AM

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बजने के बाद अब महागठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत आगे बढ़ाने का प्रयास जारी है। उपेंद्र कुशवाहा भले ही खुद को महागठबंधन से अलग कर चुके हो लेकिन मुकेश सहनी ने सीट शेयरिंग के मसले पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी के लिए तकरीबन एक दर्जन सीटों पर दावा ठोका है। मुकेश सहनी को कांग्रेस की तरफ से भरोसा भी मिला है। 


महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जो फार्मूला इन दिनों चर्चा में है उसके मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल तकरीबन डेढ़ सौ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। कांग्रेस की तरफ से 70 सीटों की मांग की गई है लेकिन उसे 60 से 65 के बीच सीटें मिल सकती हैं। चीजों को लेकर मुकेश सहनी का अपना दावा है लेकिन तीन वामदलों को तकरीबन दो दर्जन सीटें दी जा सकती हैं। इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा को राष्ट्रीय जनता दल महागठबंधन में एडजस्ट करने की तैयारी में है जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का एडजस्टमेंट कांग्रेस के जिम्मे है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही महागठबंधन में सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर लग जाएगी। 


साल 2015 के विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल में 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस ने 41 सीटों पर। लेकिन अब दोनों ही पार्टियां पहले से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। जनता दल यूनाइटेड के महागठबंधन से बाहर जाने के बाद इन दोनों बड़े घटक दलों को अब ज्यादा स्पेस मिल गया है। वामदलों का एडजस्टमेंट करने के साथ-साथ छोटे दलों को कम से कम सीटें दी जाएं। इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल खास रणनीति बनाकर आगे बढ़ा है। उधर कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा है कि सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग पर बातचीत चल रही है और जल्द ही इसका ऐलान कर दिया जाएगा।