ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / महागठबंधन में नीतीश को लाने पर कमिटेड हैं रघुवंश बाबू, कहा - तेजस्वी...

महागठबंधन में नीतीश को लाने पर कमिटेड हैं रघुवंश बाबू, कहा - तेजस्वी को मेरी बात 6 महीने बाद समझ में आएगी

16-Oct-2019 02:33 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह महागठबंधन में नीतीश कुमार की वापसी को लेकर आज भी कमिटेड हैं। समस्तीपुर में कांग्रेस उम्मीदवार डॉ अशोक राम के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे रघुवंश बाबू ने कहा है कि वह गैर बीजेपी दलों को एक साथ लाना चाहते हैं। रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार अगर बीजेपी का साथ छोड़कर महागठबंधन में आते हैं तो इससे भारतीय जनता पार्टी को नुकसान होगा। 


रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में आने के लिए पहल नीतीश कुमार को करनी है। अपनी पार्टी के नेता तेजस्वी यादव की तरफ से नीतीश को नो एंट्री का बोर्ड दिखाए जाने पर रघुवंश बाबू ने कहा है कि कुछ भी कहने से पहले नीतीश कुमार की पहल का इंतजार करना चाहिए। नीतीश कुमार को लेकर एसपी के कड़े रुख पर रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि वह जो भी कहते हैं लोग उसे 6 महीने बाद दुहराते हैं। तेजस्वी भी 6 महीने बाद वही करेंगे जो आज मैं कह रहा हूं। 


रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि वह महागठबंधन में नीतीश कुमार के आने के पक्षधर नहीं थे, उन्होंने इसका विरोध जताया था। महागठबंधन में जेडीयू को लिए जाने का विरोध जताने पर उनकी आलोचना भी हुई थी लेकिन नतीजा सबके सामने है।