ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / मध्यप्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, फ़ाइनल में मुंबई को...

मध्यप्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीतकर रचा इतिहास, फ़ाइनल में मुंबई को दी मात

26-Jun-2022 03:53 PM

DESK: मध्यप्रदेश ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का फ़ाइनल जीतकर इतिहास रच दिया है. फ़ाइनल में मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराकर 6 विकेट शेष रहते हुए मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी पर कब्ज़ा किया. आदित्य श्रीवास्तव की कप्तानी वाली टीम ने फ़ाइनल मुकाबले में 5 वें दिन 6 विकेट से जीत दर्ज की. रजत पाटीदार ने सरफराज खान की गेंद पर सिंगल लिया और टीम, साथी खिलाड़ियों और साथ ही बड़ी संख्या में प्रशंसकों को जश्न मनाने का मौका दे दिया.


पूरी सीरीज में एक तरफ जहां गेंदबाजों में विकेट लेने का जुनून, तो बल्लेबाजों में रनों की भूख भी दिखी. इसी का नतीजा रहा है कि मध्यप्रदेश ने रणजी के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा करने में सफल रही. 88 साल के रणजी के इतिहास में पहली बार है एमपी ने ट्रॉफी जीती. 23 साल पहले मध्यप्रदेश फाइनल में तो पहुंचा था, लेकिन टीम को कर्नाटक से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार इतिहास रचते हुए मध्यप्रदेश ने मुंबई को 6 विकेट से हराकर ट्रॉफीअपने नाम कर ली है. 


बता दें कि मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2022 फाइनल में टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला किया था. मुंबई की पहली पारी 374 रन पर ऑलआउट हुई थी. इसके जवाब में मध्‍यप्रदेश ने पहली पारी में 536 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 162 रन की बढ़त हासिल की. चौथे दिन मुंबई ने तेजी से खेलकर आउटराइट जीत दर्ज करने की कोशिश की, लेकिन उसकी दूसरी पारी 269 रन पर सिमट गई. इस तरह मध्‍यप्रदेश को जीत के लिए 108 रन का लक्ष्‍य मिला, जिसे उसने 29.5 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.