ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

Bihar News: बिहार में आसमान से बरसी मौत, CM के गृह जिला में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Bihar News: नालंदा जिले में अलग-अलग जगहों पर वज्रपात की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। मृतकों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: नालंदा जिले में बुधवार को मौसम का कहर एक बार फिर देखने को मिला, जब अलग-अलग थाना क्षेत्रों में वज्रपात की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। यह दुखद घटनाएं उस समय हुई जब लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे और अचानक आसमान से आफ़त टूट पड़ी।


पहली घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के दाउदपुर विशंभर बीघा गांव की है, जहां यशोदा देवी नामक महिला खेत में धान रोप रही थी। इसी दौरान तेज गर्जना और चमक के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि यशोदा देवी परिवार की मुखिया थीं और उनका निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति हुई है।


दूसरी घटना वेना थाना क्षेत्र के गिरधर चक गांव की है, जहां खेत में काम कर रहे रणधीर प्रसाद वज्रपात की चपेट में आ गए। लोगों ने उन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।


तीसरी घटना नगरनौसा थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव की है, जहां सीमा देवी नामक महिला वज्रपात की चपेट में आ गईं। वह उस समय घर के आंगन में कुछ काम कर रही थीं। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरने से वह वहीं गिर पड़ीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।


इन घटनाओं के अलावा दो अन्य गांवों से वज्रपात से झुलसने की खबरें आई हैं। दोनों झुलसे हुए व्यक्तियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


बारिश और वज्रपात के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। खेतों में काम करने के दौरान या खुले मैदान में रहने से बचने की सलाह दी गई है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से वज्रपात की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की सूची भी जारी की गई है।

राजकुमार मिश्रा, नालंदा

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता