Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
24-Apr-2022 03:44 PM
DESK: अच्छी नौकरी का झांसा देकर मध्यप्रदेश की 3 महिलाओं को बिहार लाया गया था। इनसे शादी और पार्टियों में अश्लील डांस कराया जाता था। इन महिलाओं को एक कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता था। इनमें से एक महिला ने जबलपुर एसपी को फोन कर अपनी आपबीती सुनाई।
जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा को महिला ने बताया कि वह मदन महल की रहने वाली है मेरे साथ-साथ दो अन्य महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया है तीनों को बंधक बनाकर यहां रखा गया है। जिसके बाद एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर बिहार के लिए रवाना किया।
जिसके बाद जबलपुर पुलिस ने बिहार पुलिस की मदद से मानव तस्करी के मामले में 3 महिलाओं को बिहार से बरामद किया है। इन महिलाओं को कैद से आजाद कराया गया। बताया जाता है कि इन महिलाओं को जबलपुर के ही एक दंपति शनि सोंधिया और निधि सोंधिया ने नौकरी का झांसा देकर पिंटू कुमार ठाकुर के साथ बिहार भेजा था।
जहां बिहार के रहने वाले राम सागर और लवकुश कुमार को इन महिलाओ को सौंपा गया। इन तीनों महिलाओं से शादी और पार्टियों में अश्लील डांस करवाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपी शनि,निधी और पिंटू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अन्य आरोपी राम सागर और लवकुश कुमार फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।