BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
04-Jun-2024 05:30 PM
By First Bihar
MADHEPURA: मधेपुरा से जेडीयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव लोकसभा का चुनाव जीत गये हैं। उनके इस जीत से जेडीयू कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी है। दिनेश चंद्र यादव के आवास पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यकर्ताओं ने आज होली और दीवाली मनाई और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
मधेपुरा लोकसभा सीट से एनडीए समर्थित जेडीयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव एक बार फिर जीत की हैट्रिक लगाई है। वे करीब डेढ़ लाख से अधिक वोट से जीत गये हैं। सहरसा स्थित दिनेश चंद यादव के आवास पर परिवार के सदस्यों और उनके समर्थकों के बीच खुशी की लहर देखी जा रही है। परिवार के लोगों से लेकर समर्थकों तक जीत के जश्न में डूबे हुए है। दिनेश चंद्र यादव खुद पत्नी रेणु सिन्हा के साथ-साथ परिवार के कई अन्य लोग मौजूद हैं। जहां एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाइयां दी जा रही है।
साथ ही आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया जा रहा है। मधेपुरा लोकसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव का सीधा मुकाबला आरजेडी प्रत्याशी डॉ. कुमार चंद्रदीप से था। राजद प्रत्याशी डॉक्टर कुमार चंद्रदीप से एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव ने भारी मतों से जीत का अंतर बना लिया। सिर्फ जीत का औपचारिक ऐलान होना बाकी रह गया है।
वहीं, मीडिया से बातचीत करते हुए एनडीए उम्मीदवार दिनेश चंद्र यादव ने बताया कि विकास के नाम पर लोगों ने वोट किया है। उन्होंने लोगों का आभार जताते हुए कहा कि लोगों की हर एक उम्मीद पर वे हमेशा खरा उतरने का काम करेंगे। साथ ही साथ जो विकास का काम रुका हुआ है, उसे पूरा करेंगे। मधेपुरा लोकसभा की जनता को उन्होंने बधाई भी दी है।