BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
09-Sep-2022 05:15 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। अपराधियों ने दिनदहाड़े वार्ड सचिव को गोलियों से छलनी कर दिया। वार्ड सदस्य की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना सदर थाना क्षेत्र के गढ़िया चौक की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बालम गढ़िया पंचायत के वार्ड 4 निवासी धीरेंद्र यादव के 24 वर्षीय पुत्र अमीर यादव के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार अमीर गढ़िया चौक पर साइकिल ठीक कराने गए थे। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन युवक आए और उनसे रिंच की मांग की। जब तक अमीर रिंच देता इसी दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दी गई।
फायरिंग में आमिर को तीन गोली लगी जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल वार्ड सचिव को आनन-फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर थानाध्यक्ष ने मामले की छानबीन शुरू की।