ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar Railway Project: बिहार के इस रेलखंड पर तीसरी-चौथी लाइन का रास्ता साफ, 17 हजार करोड़ की परियोजना; पहले चरण को मिली मंजूरी Bihar News: किसानों के खाते में जाएंगे 3-3 हजार रू, जननायक कर्पूरी ठाकुर सम्मान निधि की होगी शुरूआत, मंत्री संतोष सुमन बोले- सामाजिक न्याय के विचारों की सच्ची 'श्रद्धांजलि' Bihar-budget: पंच-संकल्प के साथ विकसित बिहार की ओर सशक्त कदम, पूर्व उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा बोले- यह बजट आर्थिक-सामाजिक विकास का स्पष्ट रोडमैप है बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये बिहार के किसानों को बड़ी राहत: पीएम किसान के साथ अब कर्पूरी सम्मान निधि योजना का मिलेगा लाभ, साल में मिलेंगे इतने रुपये रेलवे फाटक बंद रहने से भड़के लोग, कार्यालय में तोड़फोड़ और गेटमैन के साथ की मारपीट लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम T20 World Cup: बिहार के क्रिकेटर शोएब खान का UAE की टीम में चयन, टी20 वर्ल्ड कप में दिखाएंगे दम

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: मधेपुरा से बरामद किए शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लग्जरी कार के साथ 4 कारोबारी गिरफ्तार

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई: मधेपुरा से बरामद किए शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप, तीन लग्जरी कार के साथ 4 कारोबारी गिरफ्तार

25-Jun-2023 12:12 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बिहार के मधेपुरा उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जिले के सिंघेश्वर एवं मुरलीगंज थाना क्षेत्र में तीन लग्जरी वाहनों से 32 पेटी प्रतिबंधित कफ सिरप और 58 पीस विदेशी शराब के साथ नशे के कारोबार में लिप्त चार कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया है. 


मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की अररिया की तरफ से दो चार पहिया गाड़ी पर अवैध कोडीन युक्त कफ सिरप का खेप मधेपुरा आ रही है. सूचना के आधार पर एक टीम गठित कर सुबह से ही जगह जगह कर्मी को लगा दिया गया था. जब यह गाड़ी मधेपुरा जिला के सीमा में प्रवेश किया तो दोनो कार को रोक कर तलाशी ली गई. कार में प्रतिबंधित कफ सिरप कई कार्टन में भरा था. दोनों कार चालक युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है. 


उन्होंने बताया की गिरफ्तार युवक में एक का नाम तरुण सिंह है जबकि दूसरे का नाम सोनू सिंह है और दोनो सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के रामपट्टी का रहने वाले हैं. सोनु सिंह के गाड़ी से 15 कार्टन और तरूण सिंह के गाड़ी से 17 कार्टन कफ सिरप बरामद हुआ. तस्करी में इस्तेमाल की गई एक नेक्शन और ऑल्टो को भी जब्त कर लिया गया है. पकड़े गए कफ सिरप की कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है। वही दूसरे मामले की जानकारी देते हुए उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में भारी मात्रा में विदेशी शराब मुरलीगंज के पड़वा नवटोल वार्ड संख्या 9 में किसी व्यक्ति के यहाँ डिलेवरी होने जा रही है. 


इसी सूचना पर घेराबंदी कर दो कारोबारीयों को आल्टो कार पर 375 मिली के 58 पीस विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार मुकेश कुमार और अजय कुमार उर्फ बमभोली यादव मुरलीगंज थाना क्षेत्र के द्वारिका टोला गांव का रहने वाला है. उक्त कारोबारी जिला प्रशासन और उत्पाद टीम को चकमा देकर लगातार अवैध शराब के कारोबार को अंजाम दे रहा था, जिसे आज धर दबोचा गया। उत्पाद विभाग के ताबड़तोड़ कार्रवाई से जिले में नशे के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.