Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध
30-May-2020 10:38 AM
MADHEPURA: बिहार में एक बार फिर मधेपुरा में आरजेडी नेता की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. यह घटना मधेपुरा के चौसा की है.
इसको भी पढ़ें: मधेपुरा में RJD नेता की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
पूर्व सरपंच थे आरजेडी नेता
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि राजद नेता निवासचंद्र उर्फ मुन्ना यादव लौआलगान पूर्वी पंचायत के पूर्व सरपंच थे. वह अपने घर से बाइक से चौसा जा रहे थे. इस दौरान ही लौआलगान मोड़ के पास अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए.
गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग दौड़कर आए और आनन-फानन में पूर्व सरपंच को गाड़ी से चौसा पीएससी में भर्ती कराया. लेकिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अमित कुमार सिंह ने यादव को मृत घोषित कर दिया. अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधियों ने क्या हत्या की है. इससे पहले सरस्वती पूजा के दौरान भी उनके आवास पर अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था.
गोली लगने तथा मृत्यु की खबर सुनते ही उनके चाहने वालों की पूरे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भीड़ इकट्ठी हो गई. मृतक मिलनसार आदमी और समाज सेवा में लगे रहते थे जिससे उनके चाहने वाले की तादाद काफी थी. पुलिस प्रशासन एएसआई श्याम चंद्र झा पीएचसी पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेज दिया. बता दें कि इससे पहले गोपालगंज में आरजेडी नेता के परिवार में ट्रिपल मर्डर हुआ था. इससे पहले बक्सर में छात्र राजद के नेता की अपराधियों ने कुछ दिन पहले ही गोली मारकर हत्या कर दी थी.