ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / मधेपुरा में बजरंगबली को जेल में ले गए पुलिसवाले, लोगों ने किया विरोध

मधेपुरा में बजरंगबली को जेल में ले गए पुलिसवाले, लोगों ने किया विरोध

27-Nov-2019 04:54 PM

MADHEPURA : संकटमोचक हनुमान जी के संकट में फंसने की एक अजीबोगरीब घटना मधेपुरा से सामने आई है. जहां पुलिसवालों ने बजरंगबली की मूर्ति को मधेपुरा मंडल कारा में ले जाकर रख दिया. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जेल में बजरंगबली की मूर्ति ले जाने का जमकर विरोध किया. बजरंगबली की मूर्ति जिलाधिकारी और एसपी आवास की ओर जानेवाले रास्ते में पड़ता था. जिसके कारण पुलिसवालों ने उसे हटाकर मधेपुरा मंडल कारा में रख दिया. 


संकटमोचक हनुमान के संकट में पड़ने की इस खबर से स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो उठे. सड़क की जमीन को अतिक्रमित करने और गंदे स्थान पर पूजा-अर्चना करने के मामले में संकटमोचक की  मूर्ति को जिला प्रशासन ने मंडल कारा पहुंचा दिया. जिसपर लोग भड़क उठे. मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के जिलाधिकारी और आरक्षी अधीक्षक आवास की ओर जानेवाली सड़क पर पीपल के एक पेड़ के नीचे हनुमान की एक प्रतिमा रखकर पूजा की जाती थी. जिसके कारण पुलिसवालों ने कार्रवाई करते हुए वहां से मूर्ति हटाकर मधेपुरा जेल में रख दिया. 


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि हनुमान जी की स्थाई मंदिर निर्माण की भी बात कही जा रही थी. जिला और पुलिस प्रशासन ने आम लोगों की बिना सहमति के मूर्ति को यहां से उठाकर मंडल कारावास पहुंचाया है. लोगों का कहना है कि अगर बात अतिक्रमण की थी, तो स्थानीय वार्ड में भी अन्य कई मंदिर हैं, जहां संकटमोचन हनुमान की मूर्ति को रखा जा सकता है.


मूर्ति को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी प्रवीण कुमार की मौजूदगी में अंचल अधिकारी की गाड़ी में डाल कर कड़ी सुरक्षा में मधेपुरा मंडल कारा पहुंचाया गया है. इस संबंध में अंचलाधिकारी बिरेंद्र कुमार झा ने कहा कि गंदे जगह पर प्रतिमा लगायी गयी थी. इसलिए प्रतिमा को सुरक्षित जगह पर लगा दिया गया है. यहां इनकी सही तरीके से पूजा-पाठ होगी.