RailOne App : अब घर तक छोड़ेगी रेलवे! इस ऐप से टिकट के साथ बुक करें टैक्सी, रेलवे की नई सुविधा ने बदला सफर का तरीका Zomato से खाना मंगवाना हुआ महंगा, हर ऑर्डर पर अब देनी होगी इतनी प्लेटफॉर्म फीस, जानिए ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार ईद पर घर पहुंचा दिल्ली दंगों का आरोपी शरजील इमाम, 6 साल बाद गांव लौटने पर भावुक हुआ परिवार Income Tax Rules 2026 : 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इनकम टैक्स के नियम! HRA, बच्चों के भत्ते और गिफ्ट पर बड़ा अपडेट, सैलरी वालों को जानना जरूरी बिहार में शराबबंदी का सच: जहरीली शराब पीने से युवक की हालत गंभीर, अब उठ रहा यह सवाल 'मॉडल' पर महाभारत ! भाजपा की भद्द पिटवाने के बाद बैकफुट पर प्रवक्ता, विवाद बढ़ने और JDU से करारा जवाब मिलने के बाद पोस्ट किया डिलीट... दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा दिल्ली पुलिस की बिहार में छापेमारी, पीएम मोदी की AI से आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले युवक को दबोचा Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह
26-Nov-2020 06:51 PM
By Shahnawaz
MADHEPURA : जिले के कोल्हायपट्टी पंचायत में अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है. युवक को ताबड़तोड़ 5 गोलियां मारी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मधेपुरा पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना मधेपुरा जिले के कोल्हायपट्टी पंचायत की है, जहां वार्ड संख्या 5 में जमीन विवाद को लेकर अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि अपराधियों ने युवक को 5 गोली मारी है. हालाँकि उसकी जान बच गई है. गोली लगने के कारण वह बुरी तरह जख्मी हो गया है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया है.
पीएचसी में ड्यूटी पर तैनात डॉ सुनिता कुमारी ने युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है. उन्होंने बताया कि उक्त युवक के दोनों पैर के घुटना में चार गोली लगी हुई थी. हालांकि सदर अस्पताल में उक्त युवक के दोनों पैर में दो दो गोली और सिर में भी गोली लगने की पुष्टि की गई है.
इस घटना में जख्मी युवक की पहचान राजीव कुमार (27) के रूप में की गई है. घटना के बाद से पुलिस सघन छापेमारी में जुट गई है. जानकारी के अनुसार कोल्हायपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या पांच निवासी विश्वनाथ यादव के बेटे राजीव कुमार (27) वर्ष के साथ मारपीट और गोली मारकर जख्मी कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.