ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम

Home / news / मधेपुरा जिला परिषद में बवाल, हड़ताल पर गए सभी कर्मी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी...

मधेपुरा जिला परिषद में बवाल, हड़ताल पर गए सभी कर्मी, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी पर लगा संगीन आरोप

13-Jun-2023 01:06 PM

By Srikant Rai

MADHEPURA: बिहार का मधेपुरा के जिला परिषद कार्यालय में इन दिनों एक नया बवाल उठ खड़ा हुआ है। दरअसल, जिला परिषद के सभी कर्मी मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद, मधेपुरा के खिलाफ प्रताड़ित करने एवं अपमानित करने का आरोप लगाते हुए काम काज बंद करते हुए कलम बंद हड़ताल पर चले गए हैं। 


हड़ताल पर बैठे कर्मियों का आरोप है कि मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बिना किसी कारण के उन्हें प्रताड़ित करते हैं. उनके साथ रोज अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे सभी कर्मचारी कुंठित एवं मानसिक रूप से आहार एवं अपमानित महसूस कर रहे हैं। कर्मियों ने बताया कि संचिकाओं की स्वीकृति हेतु उनके द्वारा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के समक्ष उपस्थित किया जाता है, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी संचिका निष्पादन कर कार्यालय को प्राप्त नहीं होता है. जिसका कोप भाजन कर्मियों को भरना पड़ता है. 


वही अनावश्यक रूप से पदाधिकारी कर्मियों को अपने डीआरडीए कार्यालय वेश्म में दो से तीन बार बुलाते हैं. घंटो बीत जाने के बाद भी उनसे मुलाकात नहीं होती है. कर्मी अगर उनके वेश्म में प्रवेश करते हैं तो उनके साथ गाली गलौज किया जाता है. कई कर्मियों के साथ ऐसी घटनाएं हो चुकी है. हड़ताली कर्मियों ने अपनी-अपनी आवंटित कार्य से संबंधित अलमीरा की चाबी जिला परिषद अध्यक्ष को सौंप कामकाज को बंद कर दिए हैं एवं उन्होंने मांग किया है कि जब तक जिला परिषद कार्यालय का दायित्व दूसरे पदाधिकारी को नहीं दिया जाता है, तब तक वह लोग कार्य करने में पूर्ण रूप से असमर्थ हैं.