पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना नीट छात्रा मौत मामला: CBI ने मामा और प्रभात मेमोरियल के संचालक से की पूछताछ, जांच में देरी पर उठ रहे सवाल पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान पटना में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरी निर्माणाधीन पुल की दीवार, बाल- बाल बची चार मजदूरों की जान Bihar teacher transfer : बिहार में TRE-3 शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट, जानें कब मिलेगा आपका पसंदीदा स्थान; विभाग ने कर दिया क्लियर उम्मीद लड़कों से ज्यादा रखते… पास लड़कियों को कर देते हैं, इंटरमीडिएट छात्र की बेबाक लाइन पढ़कर मास्टर साहब दंग नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, बिहार STF ने भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ PLFI के दो सदस्यों को दबोचा Indian Railways : ट्रेन का खाना कितना पुराना ? IRCTC की नई सुविधा से मिलेगा जवाब; इस तरह आप भी ताजा और सुरक्षित भोजन का मजा मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
14-Oct-2024 12:53 PM
By First Bihar
DELHI: देशभर में संचालित मदरसा पर खतरे की तलवार लटक गई है। राष्ट्रीय बाल अदिकारी संरक्षण आयोग ने सभी राज्यो को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य सरकारें मदरसों की फंडिंग पर रोक लगाते हुए उन्हें जल्द से जल्द बद करें। बाल संरक्षण आयोग का मानना है कि इन मदरसों में बच्चों को बेसिक शिक्षा भी नहीं दी जा रहा है और इनका पूरा फोकस केवल धार्मिक शिक्षा पर रहता है।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग यानी एनसीपीसीआर ने सभी राज्यों के अलावा केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को इसको लेकर पत्र लिखा है और मदरसों को लेकर एक्शन लेने को कहा है। आयोग की मानें तो इन मदरसों में शिक्षा का अधिकार कानून यानी RTE का पालन नहीं किया जा रहा है। देशभर के मदरसों में बच्चों को न तो बेसिक शिक्षा दी जा रही है और ना ही मिड डे मील की कोई सुविधा। जिसके कारण बच्चों को जरूरी शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
आयोग की तरफ से कहा गया है कि राज्य सरकार मदरसा और मदरसा बोर्ड को दिए जाने वाले फंड पर रोक लगाए। इसके साथ ही मदरसों में पढ़ने वाले गैर मुस्लिम बच्चों को वहा से हटाया जाए। संविधान की धारा 28 के अनुसार, मां-बाप की सहमति के बिना किसी गैर मुस्लिम बच्चे को धार्मिक शिक्षा नहीं दी जा सकता है। आयोग का मानना है कि एक ही संस्थान के भीतर धार्मिक और औपचारिक शिक्षा साथ-साथ नहीं दी जा सकती है।