ब्रेकिंग न्यूज़

सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन

Home / news / मदन सहनी ने अब बीजेपी के मंत्री को बताया दलाल, कहा- अपनी सीमा...

मदन सहनी ने अब बीजेपी के मंत्री को बताया दलाल, कहा- अपनी सीमा में रहें, इस्तीफे पर आज आखिरी फैसला लेंगे

03-Jul-2021 03:13 PM

MUAZAFFARPUR : दो दिन पहले सूबे में अफसरशाही को बेलगाम करार देकर इस्तीफे का एलान करने वाले मंत्री मदन सहनी ने अब बीजेपी के एक मंत्री को दलाल करार दिया है. बीजेपी के मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा था कि उनके विभाग में कोई अफसरशाही नहीं है. मदन सहनी ने इससे नाराज होकर जीवेश मिश्रा को दलाल करार देते हुए उन्हें सीमा में रहने को कहा है. वैसे गुरूवार को इस्तीफा का एलान करने वाले मदन सहनी कह रहे हैं कि वे शनिवार को आखिऱी फैसला लेंगे.


दो मंत्रियों में तकरार
दरअसल राज्य सरकार के दो मंत्री मदन सहनी औऱ जीवेश मिश्रा शनिवार को अलग अलग कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए मुजफ्फरपुर में थे. जीवेश मिश्रा से पत्रकारों ने मदन सहनी का उदाहरण देते हुए पूछा कि क्या उनके विभाग में भी अफसरशाही चल रही है. जीवेश मिश्रा ने कहा कि मदन सहनी के विभाग औऱ वहां हुए विवाद के बारे में तो उन्हें पता नहीं है लेकिन जिस विभाग को वे चला रहे हैं वहां कोई अफसरशाही नहीं है. मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि उनके विभाग में जनता का राज चलता है. वैसे अगर मदन सहनी के विभाग में कुछ हुआ है तो परिवार की बात है. परिवार में कुछ खटपट होती रहती है जिसे सुलझा लिया जाता है.


मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को दलाल बताया
जीवेश मिश्रा का बयान लेने के बाद मीडिया की टीम मदन सहनी के पास पहुंच गयी. मदन सहनी एक प्राइवेट अस्पताल का उद्घाटन करने मुजफ्फरपुर पहुंचे थे. पत्रकारों ने कहा इस्तीफे पर बोलिये. जवाब मिला-इस्तीफा पर कुछ नहीं बोलूंगा. फिर मीडिया ने बताया कि मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा है कि सरकार में अफसरशाही नहीं है. इसके बाद मदन सहनी हत्थे से उखड़ गये. 


उनके ही शब्दों में पढिये उन्होंने क्या कहा
“आप जीवेश मिश्रा की बात कर रहे हैं. हम राजनीतिक प्राणी हैं हम दलाल नहीं हैं न जो अफसर से तालमेल बिठायेंगे. ये विद्या जीवेश मिश्रा अपने पास रखें. वे इसी लाइन(दलाली) से जुड़े हुए हैं इसलिए उनको ऐसा लगता है. हम उनको जानते हैं, हमारे जिले के हैं. जिस धंधा से वे जुडे रहे हैं उस धंधा के हम उनसे ज्यादा जानकार हैं.” 


मदन सहनी यहीं तक नहीं रूके. उन्होंने कहा कि जीवेश मिश्रा को दो-दो विभाग मिला हुआ है वे ज्यादा खुश हैं. वे अपनी सीमा में रहें. वे कौन होते हैं हमसे प्रमाण पत्र लेने वाले या हमको प्रमाण पत्र देने वाले. मदन सहनी ने जीवेश मिश्रा को जमकर कोसा. 


इस्तीफे पर आज लेंगे फैसला
ये दीगर बात है कि इस्तीफे पर मदन सहनी का मन डोलने लगा है. गुरूवार को उन्होंने एलान किया था कि वे हर हाल में इस्तीफा देंगे औऱ उनका त्याग पत्र टाइप हो रहा है. लेकिन शनिवार को मुजफ्फरपुर में कहा कि वे पटना लौट रहे हैं. पटना लौटने के बाद वे अपने इस्तीफे पर आखिरी फैसला लेंगे.