ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

मां वैष्णो देवी के दर्शन के नाम पर तीर्थ यात्रियों से ठगी, हेलिकॉप्टर का फर्जी टिकट बेच रहे साइबर अपराधी

03-Apr-2022 08:51 PM

DESK: मां वैष्णो देवी का दर्शन कराने के नाम पर तीर्थ यात्रियों को ठगने का मामला सामने आया है। कटरा से वैष्णो देवी मंदिर तक यात्रियों को पहुंचाने के लिए साइबर क्रिमिनल हेलिकॉप्टर का फर्जी टिकट तक जारी कर रहे हैं। फर्जी टिकट जारी कर तीर्थ यात्रियों से पैसे की वसूली कर रहे हैं।


साइबर क्राइम की जब भी चर्चा होती है जामताड़ा और नालंदा जिले का नाम सामने आ जाता है लेकिन अब साइबर क्रिमिनल अपना पांव अन्य जिलों में भी पसार रहे हैं। पटना भी इससे अछूता नहीं है। बिहार ईओयू की टीम ने जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से खगड़िया के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।  


जम्मू पुलिस ने बिहार पुलिस को इस बात की सूचना दी थी कि बिहार के कुछ साइबर क्रिमिनल माता वैष्णोदेवी की यात्रा के नाम पर तीर्थ यात्रियों से ऑनलाइन माध्यम से फर्जी टिकट जारी कर रहे हैं। यह टिकट रेलवे का नहीं है बल्कि बिहार में बैठकर हेलिकॉप्टर का फर्जी टिकट जारी किया जा रहा है। 


इस बात की सूचना मिलते ही बिहार की आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने जम्मू कश्मीर पुलिस की मदद से साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। 


गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अशोक मिस्त्री, संतोष कुमार और लखपति पासवान के रुप में हुई है। ईओयू के एडीजी नैयर हसनैन खान ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी खगड़िया के रहने वाले हैं। इन्ही के बैंक अकाउंट में ठगी का पैसा ट्रांसफर हुआ है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।