बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
23-Jun-2024 09:49 AM
By First Bihar
PATNA : अगले कुछ दिनों के बाद शादी का सीजन शुरू हो जाएगा। लेकिन इससे पहले एक बड़ा ही रोचक मामला निकल कर सामने आया है। जहां लूटेरी दुल्हन के बदले लुटेरा दुल्हा मिल गया। इसने शादी का झांसा देकर लाखों की संपति पर अपना हाथ साफ कर दिया।
दरअसल, जमुई निवासी एक युवक ने खुद को एयर इंडिया का पायलट बताकर मेट्रोमोनियल साइट पर अपनी प्रोफाइल डाली थी। इसके बाद यहां से उसने पटना की एक लड़की से बातचीत शुरू की। धीरे -धीरे यह सिलसिला बढ़ते हुए फेसबुक और इंस्ट्राग्राम तक भी पहुंच गया। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर जब लड़की इससे इसके काम के बारे में सवाल करती थी तो यह खुद को कभी गायक तो कभी सेलिब्रेटी भी बताता था। इसके बाद अब इसे पटना पुलिस ने ठगी के आरोप में अरेस्ट किया है।
इस मामले की जानकारी देते हुए थानेदार हरि नारायण सिंह ने बताया कि जक्कनपुर निवासी युवती ने बीते वर्ष दो अगस्त को पुलिस में 17 लाख, 20 हजार रुपये की ठगी का मुकदमा दर्ज करवाया था। उन्होंने बताया था कि एक मेट्रोमिनियल साइट के माध्यम से उनकी पहचान गौतम मृणाल नाम के युवक से हुई। धीरे-धीरे बात शादी तक पहुंच गई।
इसी बीच, युवक गौतम मृणाल ने युवती को फोन किया और कहा कि उनके पिताजी की तबीयत अचानक से खराब हो गई है। उन्हें एयर एंबुलेंस से बेंगलुरु ले जाना है। लेकिन, उसका बैंक अकाउंट काम नहीं कर रहा है। इसलिए कुछ पैसों की सख्त जरूरत है।
इसके बाद गौतम की बातों में आकर युवती ने 17.20 लाख रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद गौतम ने पीड़िता से दूरी बनानी शुरू कर दी। इसी बीच, पता चला कि गौतम बेरोजगार और जालसाज है। उसने बाराबंकी की एक लड़की से शादी कर ली है। वह पत्नी को लेने फ्लाइट से देवघर आने वाला है।
उधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देवघर से युवक को गिरफ्तार कर पटना ले आई है। पुलिस का मानना है कि आरोपित कई लोगों से ठगी कर चुका है। पुलिस अन्य मामले में गौतम की संलिप्तता की जांच कर रही है।