बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
11-Jun-2024 09:33 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में लू लगने से एक आइसक्रीम विक्रेता की मौत हो गई है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के तिलरथ रेलवे स्टेशन के समीप जेमरा ढाल के पास की है। मृतक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के जैमरा वार्ड 10 निवासी स्वर्गीय रामनंदन गुप्ता का 40 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार के रूप में हुई है। मृतक गली-गली घुमकर आइसक्रीम बेचा करता था। वह पैर से दिव्यांग भी था।
बताया जाता है कि संजीत गुप्ता आइसक्रीम बेचकर घर लौट रहा था तभी लू की चपेट में आ गया। लू लगते ही बेहोश होकर गिर गया क्षण भर में ही घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने उठाकर निजी अस्पताल ले गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मृतक का दो पुत्र है जो एक 3 सुशांत कुमार तो दूसरा पूत्र डेढ़ वर्ष का सुजीत कुमार है। मृतक के भाई राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि मेरा भाई संजीत घूम-घूम कर आइसक्रीम बेचता था जिसे मंगलवार को लू लग गयी। जब तक कुछ समझ पाते तब उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी भी विक्षिप्त है अब दोनों बच्चे को कौन देखेगा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही रिफाइनरी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।