ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शातिर बिहार में अरेस्ट, बड़े वारदात को अंजाम देने की थी तैयारी

22-Jul-2024 04:20 PM

By First Bihar

GOPALGANJ: गोपालगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान लॉरेंस बिश्नोई गैंग के दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से ऑस्ट्रिया मेड चार ग्लोक पिस्टल बरामद हुआ है। यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित बलथरी चेकपोस्ट पर दोनों की गिरफ्तारी हुई है।


गिरफ्त में आए दोनों शूटर्स की पहचान राजस्थान के अजमेर निवासी कमल रावत और मुजफ्फरपुर के रहने वाले शांतनु शिवम के रूप में हुई है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि दोनों मुजफ्फरपुर और मोतिहारी में किसी बड़ी वारदात को अंदाम देने जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही बलथरी चेकपोस्ट पर पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। 


दोनों पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल दोनों से पूछताछ चल रही है। इससे पहले भी गोपालगंज में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर जिले के कारोबारियों से 20 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया था। इस मामले में एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाश ने कारोबारी को फोन कर 20 लाख की रंगदारी मांगी थी और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया था।