रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
01-Dec-2024 06:10 PM
By First Bihar
DESK: परिवारवालों के खिलाफ जाकर एक लड़की ने प्रेम विवाह कर लिया। लड़की के इस कदम से परिजन काफी गु्स्सा हो गये। परिजनों ने शादी के तेरह दिन बाद लड़की का श्राद्धकर्म कर दिया। जिंदा लड़की का परिजनों द्वारा श्राद्धकर्म किये जाने की चर्चा इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
हैरान कर देने वाला यह मामला मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के शक्करखेड़ी गांव का है। जहां उमेश पाटीदार की बहन भगवती ने परिवार के खिलाफ जाकर भीतितरोद गांव के रहने वाले दीपक पाटीदार से लव मैरिज कर ली। लड़की के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे वो ऐसा करने से लड़की को मना कर रहे थे लेकिन वह उनकी बातें मानने को तैयार नहीं थी।
एक दिन उसने प्रेमी के साथ भागकर प्रेम विवाह कर लिया। इस बात की जानकारी जब परिजनों को हुई तब शादी के 13 दिन बाद उन्होंने 1 दिसंबर की सुबह-सुबह लड़की का फोटो सामने रखकर तेरहवीं की रस्में पूरी की और श्राद्धकर्म किया। बता दें कि किसी की मौत के बाद आत्मा की शांत के लिए परिजन तेरहवीं का आयोजन करते हैं।
वही काम आज परिवार वालों ने लड़की की फोटो को सामने रखकर कर दी। इससे पहले श्राद्धकर्म का कार्ड छपवाकर रिश्तेदारों में बंटवाया। तेरहवीं का कार्ड सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। किसी के जिंदा रहते तेरहवीं किये जाने की चर्चा इलाके में भी खूब हो रही है।