Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम
13-Jun-2024 12:40 PM
By First Bihar
NALANDA : बिहार के नालंदा से एक अजीबो-गरीब खबर निकल कर सामने आ रही है। जहां एक युवती के प्रेम में पागल युवक ने पिता की दौलत को ठुकरा कर शादी के बंधन में बंध गया। एक दिन वही पत्नी युवक को छोड़कर चली गई और दूसरी जगह अपना बसेरा बना लिया। इसके बाद युवक ने बड़ा ही खौफनाक कदम उठा लिया है। युवक ने पिता की दौलत से तो बड़े ही आसानी से अपना मुहं मोड़ लिया था लेकिन पत्नी की बेरुखी को सहन नहीं कर सका और युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक लहेरी थाना इलाके के मथुरिया मोहल्ला सती स्थान निवासी जितेंद्र राम का पुत्र रॉकी कुमार है। मृतक के सम्बन्ध में लोगों ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। इस विवाह से युवक के पिता नाराज थे। इसलिए उसने पुत्र को अपनी संपत्ति से बेदखल कर दिया। संपत्ति से बेदखल किए जाने के बाद पत्नी को लेकर युवक पटना चला गया और वहीं रहकर मेहनत मजदूरी करने लगा। लेकिन, कुछ महीना पहले पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया।
उसके बाद पिता और पत्नी के व्यवहार से आहत युवक बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर स्थित एक होटल का कमरा बुक करने के बाद जहर खाकर वहीं सो गया। उसके बाद जब उसकी तबियत खराब होने लगी तो होटल संचालक ने डायल 112 को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। होटल के कमरे से मिले सल्फास की पुड़िया से पता चला कि युवक ने जहर खाया था।
वहीं, इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी ने बताया कि वह अक्सर शराब पीकर घर आता था और घर का सामान तोड़फोड़ करने के साथ-साथ उसके साथ-साथ मारपीट किया करता था। ऐसे में बार-बार उसकी इस आदत से तंग आकर वह उसे छोड़कर दूसरी जगह रहने चली गई थी। इसके बाद अब उसे मौत की खबर मिली है।
उधर, इस पूरे मामले में लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला है कि युवक को पिता ने अपनी संपत्ति से भी बेदखल कर दिया था। वहीं पत्नी भी साथ नहीं रह रही थी। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।