ब्रेकिंग न्यूज़

अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?

Home / news / लव जिहाद पर BJP के स्टैंड का विरोध लेकिन बिहार में साथ रहेगी...

लव जिहाद पर BJP के स्टैंड का विरोध लेकिन बिहार में साथ रहेगी JDU, एनडीए से बाहर हो चुके हैं चिराग

27-Dec-2020 05:24 PM

PATNA :  राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद जनता दल यूनाइटेड ने उम्मीद के मुताबिक बीजेपी के सामने आंखें तरेरी है. फर्स्ट बिहार ने शनिवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक के बाद ही यह बता दिया था कि बीजेपी के सामने जनता दल यूनाइटेड कई राष्ट्रीय मुद्दों के खिलाफ अपना स्टैंड रखेगी. जनता दल यूनाइटेड ने लव जिहाद के मसले पर बीजेपी के स्टैंड का विरोध कर दिया है. एक तरफ जहां बीजेपी शासित राज्यों में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाए जा रहे हैं, वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इसे लेकर विरोध जताया गया है. कार्यकारिणी की बैठक के बाद प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने कहा है कि जनता दल यूनाइटेड लव जिहाद जैसे मुद्दों का विरोध करता है, उनकी पार्टी का स्पष्ट मानना है कि ऐसे मसलों से देश में सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ेगा. जेडीयू ने बीजेपी का लव जिहाद के मसले पर भले ही विरोध किया हो लेकिन इसके बावजूद त्यागी यह बताना नहीं भूले कि बिहार में इन मुद्दों के विरोध के बावजूद सरकार या गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.


बिहार में एनडीए एलाइंस को मजबूत बताते हुए त्यागी ने यह भी साफ कर दिया कि चिराग पासवान अब एनडीए का हिस्सा नहीं हैं. त्यागी ने कहा कि चिराग ना तो बिहार और ना ही दिल्ली में एनडीए के घटक हैं. उनकी लोक जनशक्ति पार्टी में बिहार में एनडीए को हराने का काम किया. लिहाजा अब उनके लिए एनडीए में कोई जगह नहीं बचती. त्यागी ने कहा कि प्रधानमंत्री खुद इस बात को स्पष्ट कर चुके हैं. चिराग पासवान को त्यागी ने एक ऐसा हनुमान बताया जो लंका की बजाय अयोध्या को ही जलाने निकल गए थे. 


किसान आंदोलन के मसले पर जनता दल यूनाइटेड की स्पष्ट राय है कि बिहार में आंदोलन का कोई असर नहीं है. नीतीश कुमार ने बिहार में किसानों के लिए जो काम किया है, उसकी वजह से यहां कोई विरोध नहीं है. इतना ही नहीं जनता दल यूनाइटेड ने यह भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनके राजनीतिक कद में कोई गिरावट नहीं आई है. नीतीश का जलवा पहले की तरह बिहार में बना हुआ है. 


पश्चिम बंगाल समेत आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जेडीयू ने स्पष्ट कर दिया है कि चुनाव लड़ने का फैसला जल्द ही संबंधित राज्यों के प्रदेश नेतृत्व के साथ मिल बैठकर तय हो जायेगा.