क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र
27-Sep-2021 11:27 AM
DESK : दूल्हा और उसके घर वालों को नींद की गोलियां खिलाकर लुटेरी दुल्हन द्वारा सारे रुपये गहने लेकर रफूचक्कर होने का मामला सामने आया है. दूल्हा और उसके परिजन को जब इस बात की जानकारी मिली तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. उन्होंने थाने में जाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. मामले की जांच की जा रही है.
मामला हरियाणा के रोहतक के बोहर गांव का है. बताया जाता है कि पीड़ित सुरेश कुमार ने दलालों के झांसे में आकर छतीसगढ़ की एक युवती के साथ कोर्ट में शादी रचाई जो उसकी उम्र से दस साल बड़ी थी. शादी के लिए उसने दलालों को 70 हजार रुपये भी दिए थे.
शादी के बाद वह परिवार के साथ ऐसी घुलमिल गई कि परिवार वालों का उसने भरोसा जीत लिया. लेकिन यह सब एक छलावा साबित हुआ और शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे और उसके परिवार वालों को नींद की गोलियां खिलाकर गहनों और रुपये के साथ रफूचक्कर हो गई.
पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि उसने छत्तीसगढ़ की एक युवती आरती के साथ तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी जो उम्र में उससे 10 साल बड़ी थी. शादी के लिए उसने दलाल को 70 हजार रुपये एटीएम से निकलवा कर दिए थे.
शादी के 3 महीने बाद वह नींद की गोलियां खिलाकर गहने और पैसे लेकर फरार हो गई. उसने 70 हजार रुपये अपनी मां के ऑपरेशन के लिए बचा कर रखे थे. वह चाहता है कि वह वापस आ जाए, उसके साथ रहे या यहां आकर उसे कोर्ट में तलाक दे दे.
पुलिस इस मामले में दुल्हन की तलाश कर रही है. पीड़ित शख्स और उसका परिवार पूरी तरह से सदमे में है. आपको बता दें कि हरियाणा में दूसरे राज्यों से दुल्हन लाने का मामला कोई नया नहीं है. यहां दूसरे राज्यों से शादी कर दुल्हन के जरिए लूटने का काम करने वाला गिरोह सक्रिय होता जा रहा है.