दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Feb-2022 09:21 PM
BANKA: बांका में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक सीएचपी संचालक से लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गये है। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र के बौंसी-सबलपुर मार्ग की है जहां सरुका गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सीएसपी संचालक को घेर लिया और उनसे पैसे लूटने की कोशिश करने लगे। जिसका विरोध किए जाने पर बदमाशों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गये।
दरअसल सीएसपी संचालक बाराहाट प्रखंड के लखपुरा गांव निवासी विनोद सिंह के 48 वर्षीय पुत्र विपीन बिहारी सिंह एसबीआई की शाखा से 70 हजार रुपये की निकालकर बाइक से अपने घर लखपुरा जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने सरुका गांव के पास सीएसपी संचालक को रोक कर रुपये भरा बैग छीनने का प्रयास किया। सफल नहीं होने पर नकाबपोश बदमाशों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी।
गोली सीएसपी संचालक के बायीं चेहरे पर लगी। इसके बाद दोनों बदमाश बाइक से सबलपुर की तरफ भाग निकला। इस दौरान सीएसपी संचालक की बाइक की चाभी भी बदमाश ले गए। स्थानीय पुलिस एवं परिजन पीयूष सिंह की मदद से जख्मी हालत में सीएसपी संचालक को रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां रेफरल प्रभारी डाक्टर संजीव कुमार, डाक्टर आरके सिंह ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देख तुरंत भागलपुर रेफर कर दिया है।
डाक्टर ने बताया कि गोली बायें चेहरे में फंसी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी डीसी श्रीवास्तव, सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम, पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल साव सहित अन्य पुलिस अधिकारी रेफरल अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने रुपये भरा बैग सीएसपी संचालक के परिजनों को लौटा दिया है। डीएसपी डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा कि जल्द ही सभी अपराधी सलाखों के पीछे होंगे।