ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / लोकसभा चुनाव से पहले MY समीकरण पर नीतीश - तेजस्वी का बड़ा ध्यान,...

लोकसभा चुनाव से पहले MY समीकरण पर नीतीश - तेजस्वी का बड़ा ध्यान, ईद से पहले दिया बड़ा उपहार

26-Sep-2023 08:23 AM

By First Bihar

PATNA: देश में आगामी कुछ महीनों में लोकसभा चुनाव होने का एलान किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल थोड़ा वक्त है। लेकिन,बाबजूद इसके देश समेतसभी राज्यों की प्रमुख पार्टियों अभी से ही अपने वोट बैंक को साधने में जुट गई है। नहीं पता है कि बिहार की सत्तारूढ़ दल राजद और जदयू में अपने वोट बैंक को साधने के लिए अल्पसंख्यकों को बड़ा उपहार देने का फैसला किया है।


दरअसल, अल्पसंख्यक समुदाय के लोग आगामी 28 सितंबर को ईद मिलादुनबी मानने जा रहे हैं। ऐसे में इस पर्व से पहले इस समाज और नीतीश और तेजस्वी ने बड़ा उपहार दिया है। नीतीश कुमार की कैबिनेट ने अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की मंजूरी दी है। सरकार ने इस योजना के तहत 100 करोड़ रुपए खर्च करने का विचार किया है।


वहीं, नीतीश कैबिनेट के इस फैसले को राजद और महागठबंधन सरकार की चुनावी रणनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है। बिहार की सबसे बड़ी पार्टी राजद अच्छी तरह जानती है कि उनके कैडर वोट MY समीकरण के ही लोग है। 


ऐसे में इन समाज को लोकसभा चुनाव से पहले अगर कोई बड़ा उपहार नहीं दिया जाता है तो फिर तस्वीर समेत पूरे महागठबंधन को उनकी नाराजी झेलनी पड़ सकती है। यही वजह है कि लोकसभा चुनाव के समय नजदीक आते हैं अपने सरकार अपना पिटारा खोलने शुरू कर चुकी है और इनसे निकलने वाली चीजों को लेकर तेजस्वी यादव से भी विचार विमर्श किया जा रहा। यही वजह रही कि मंगलवार के जगह सोमवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई और यह निर्णय लिया गया।


आपको बताते चलें कि बिहार में तकरीबन 17% मुसलमान वोटर हैं और बिहार की 243 सीटों में से तकरीबन 60 ऐसी सिम हैं जहां मुस्लिम वोटो का रोल होता है। हालांकि बिहार विधानसभा मुस्लिम प्रतिनिधि की बात करें तो 2015 में 24 उम्मीदवार जीत कर है 2010 विधानसभा चुनाव में 19 मुस्लिम उम्मीदवार ने विजय हासिल की तो वही 2005 के चुनाव में 16 मुस्लिम उम्मीदवारों को जीत मिली।


वहीं लोकसभा की बात करें तो 9 लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम मतदाता की संख्या 20% अधिक है। ऐसे में राज के कई लोकसभा सीटों पर अल्पसंख्यक वाटर निर्णायक भूमिका में होते हैं उनके वोट के आधार पर ही उम्मीदवारों के भाग का फैसला होता है ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों या गठबंधन मुस्लिम वोट के समर्थन के लिए दिन-रात एक करती है।