ब्रेकिंग न्यूज़

कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई... पटना का नाम पाटलिपुत्र करने की मांग, उपेंद्र कुशवाहा ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ाई गई मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा, अब Z कैटेगरी की सिक्योरिटी में रहेंगे राजीव कुमार

लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ाई गई मुख्य चुनाव आयुक्त की सुरक्षा, अब Z कैटेगरी की सिक्योरिटी में रहेंगे राजीव कुमार

09-Apr-2024 03:04 PM

By First Bihar

DELHI : लोकसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुख्य चुनाव आयुक्त अब जेड कटैगरी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। केंद्र सरकार ने संभावित खतरे को देखते हुए यह फैसला लिया है।


दरअसल, इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को जेड कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है। टीएमसी समेत कई दलों द्वारा लगातार हंगामा किया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में पिछले दिनों एनआईए की टीम पर टीएमसी के लोगों ने हमला बोल दिया था। इन सभी घटनाओं को ध्यान में रखते हुए आईबी ने थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट सरकार को भेजी थी। जिसके आधार पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया है।


जेड श्रेणी की सुरक्षा में कुल 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। देश में सरकार द्वारा कुछ लोगों को ही इस तरह की सुरक्षा प्रदान की जाती है। यह सुरक्षा उन लोगों को दी जाती है जिन्हें जान का खतरा होता है। भारत में आमतौर पर पांच तरह की वीआईपी सुरक्षा दी जाती है। जिसमें जेड प्लस, जेड, वाई प्लस, वाई और एक्स श्रेणी की सुरक्षा शामिल है। जेड प्लस के बाद सबसे सुरक्षित सुरक्षा घेरा जेड होता है। इसमें एसपीजी, एनएसजी, आईटीबीपी और सीआरपीएफ जैसी सुरक्षा एजेंसियां शामिल रहती हैं।