ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान

Home / news / लोकसभा चुनाव के लिए JDU का मास्टरप्लान तैयार! BJP को धूल चटाने के...

लोकसभा चुनाव के लिए JDU का मास्टरप्लान तैयार! BJP को धूल चटाने के लिए सीएम नीतीश ने बनाई ये रणनीति

26-Sep-2023 09:36 AM

By First Bihar

PATNA: लोककसभा चुनाव को अब कुछ महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में सभी दलों ने अपने अपने हिसाब से तैयारियां शुरू कर दी है। एक तरफ जहां बीजेपी मिशन 2024 में जुट गई है तो वहीं जेडीयू ने भी लोकसभा चुनाव के लिए विरोधियों के खिलाफ मास्टरप्लान तैयार कर लिया है। 


अपने उसी मास्टरप्लान के तहत ही सीएम नीतीश पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम नीतीश ने सोमवार को जेडीयी के विभानसभा प्रभारियों, मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में बीजेपी को लोकसभा चुनाव में धूल चटाने की रणनीति तय की गई है। जेडीयू के नेता गांव गांव जाकर सरकार के कामों को आम जनों को बताने के काम करेंगे। 


जेडीयू के नेता और कार्यकर्ता टोलियों में गांव गांव पहुंचकर केंद्र सरकार की विफलता को लोगों के सामने उजागर करेंगे। लोगों के बीच बुकलेट का भी वितरण किया जाएगा, जिसमें बिहार सरकार के काम की जानकारी रहेगी। वहीं गरीबों के लिए केंद्र सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जमीनी हकीकत को आम लोगों से बताएंगे।


सीएम हाउस में हुई बैठक में यह भी तय हुआ है कि नीतीश कुमार द्वारा अति पिछड़ा वर्ग, महादलितों और महिलाओं के लिए किए गए काम और महत्वपूर्ण योजनाओं की चर्चा भी कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों के बीच करेंगे। बैठक के दौरान सीएम नीतीश ने पार्टी के नेताओं को पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का निर्देश दिया है।