ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

लोकसभा चुनाव 2024 : बिहार की 8 सीटों पर वोटिंग जारी : सुबह 11 बजे तक इतना प्रतिशत हुआ मतदान

25-May-2024 11:45 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव के छठे चरण में बिहार की 8 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग जारी है। बिहार के वाल्मीकिनगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सीवान और महाराजगंज संसदीय सीट के लिए मतदान किया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक बिहार की 8 सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसत 23.67 फीसदी वोटिंग हुई है।


चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक बाल्मिकीनगर में सुबह 11 बजे तक 20.11 फीसदी वोटिंग हुई है। जबकि पश्चिम चंपारण में 23.84 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 23.10 फीसद, शिवहर में 25.77 फीसद, वैशाली सीट पर 27.98 फीसद, गोपालगंज में 22.61 प्रतिशत, सीवान में 22.42 फीसद और महाराजगंज में 23.57 प्रतिशत वोटिंग हुई है। सभी आठ सीटों पर सुबह 11 बजे तक औसत कुल 23.67 फीसद वोटिंग हुई है।


बिहार की कुल 8 सीटों पर कई दिग्गजों की साख दांव पर है। पूर्वी चंपारण से बीजेपी के मौजूदा सांसद राधामोहन सिंह, पश्चिम चंपारण से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल, महाराजगंज सीट से बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, शिवहर सीट से आनंद मोहन की पत्नी लवली आनंद, सीवान संसदीय सीट से पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब और आरजेडी से अवध बिहारी चौधरी की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। इन 8 सीटों पर कुल 86 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा।


बता दें कि छठे चरण में कुल 6 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 58 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस चरण में बिहार की 8 लोकसभा सीटों के अलावा दिल्ली की सभी सीटों पर, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10 सीटों, पश्चिम बंगाल कीआठ, ओडिशा की छह सीटों, झारखंड की चार सीटों और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग हो रही है। मतदाताओं को मतदान केंद्रों पर किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसको लेकर चुनाव आयोग की तरफ से तमाम तरह के इंतजाम किए गए हैं।