ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / लोकसभा चुनाव को लेकर ECI ने किया तारीखों का एलान, देशभर में 7...

लोकसभा चुनाव को लेकर ECI ने किया तारीखों का एलान, देशभर में 7 चरणों में होगा मतदान

16-Mar-2024 02:50 PM

By First Bihar

PATNA : भारतीय निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है। चुनाव आयोग ने लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा किया है। इस बार देश में लोकसभा चुनाव 7 से 8 चरणों में कराया जाएगा। 


भारतीय निर्वाचन आयोग के तरफ से बताया गया है कि देशभर में आम चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल  को होगा। उसके बाद दूसरे चरण का मतदान  को होगा। इसी तरह तीसरे,चौथे,पांचवें, छठे पर सातवें चरण का मतदान क्रमशः 26 अप्रैल, 07 मई, 13मई,20 मई,25 मई,01 जून  को होगा। इसके साथ ही मतगणना की तारीख 04 जून को होगा। इससे पहले कल चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा था कि भारत में मतदान कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होंगे। 


मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि चुनाव के लिए हमारी टीम तैयार है। उन्होंने कहा कि चुनाव में 97 करोड़ वोटर्स मतदान करेंगे। 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे, जबकि 55 लाख EVM का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। 


मालूम हो कि, मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है। पिछले लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। देश भर में सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी। लिहाजा इस बार ही हर हाल में जून महीने के पहले नई सरकार का शपथ ग्रहण करवा लिया जाएगा।  इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 1.82 करोड़ युवा वोटर्स हैं, जो कि इस बार मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 से 29 साल के साढ़े 21 लाख वोटर हैं। 


आपको बताते चलें कि, इस बार कुल वोटर्स के लिए 96 करोड़ 88 लाख 21 हजार 926 मतदान शामिल होंगे। इस बार चुनाव में पुरुष मतदाता की संख्या 9 करोड़ 72 लाख 31 हजार 994 है। इसी तरह महिला मतदाता की संख्या 47 करोड़ 15 लाख 41 हजार 888, ट्रांसजेंडर की संख्या 48 हजार 44 है। इसके बाद दिव्यांग 88 लाख 35 हजार 449 है और जनसंख्या में मतदाता प्रतिशत 66.76% है और मतदान लिंगानुपात 948 है। 18 से 19 साल के मतदाता की संख्या 1 करोड़ 84 लाख 81 हजार 610 है। 20 से 29 साल के मतदाता 19 करोड़ 74 लाख 37 हजार 610, 80+ उम्र के मतदाता की संख्या 1 करोड़ 85 लाख 92 हजार 918 और 100+ उम्र के मतदाता की संख्या 2 लाख 38 हजार 791 है।