ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ थाने में शिकायत, बेंगलुरू हादसे को लेकर FIR दर्ज करने की मांग Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ थाने में शिकायत, बेंगलुरू हादसे को लेकर FIR दर्ज करने की मांग Buxar News: अजय सिंह के नेतृत्व में भारत प्लस इथेनॉल प्लांट की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक विकसित किया CO2 स्टोरेज सिस्टम Buxar News: अजय सिंह के नेतृत्व में भारत प्लस इथेनॉल प्लांट की बड़ी उपलब्धि, सफलतापूर्वक विकसित किया CO2 स्टोरेज सिस्टम Bihar News: बिहार में सबसे सस्ता गोल्ड रेट और मेकिंग चार्ज लेकर आया श्री हरी ज्वेलर्स, मौका कहीं छूट न जाए Bihar News: बिहार में सबसे सस्ता गोल्ड रेट और मेकिंग चार्ज लेकर आया श्री हरी ज्वेलर्स, मौका कहीं छूट न जाए Patna News: पटना में यहां मिल रहा खादी के कपड़ों पर आकर्षक डिस्काउंट, खरीदने के लिए उमड़ रही भारी भीड़ Patna News: पटना में यहां मिल रहा खादी के कपड़ों पर आकर्षक डिस्काउंट, खरीदने के लिए उमड़ रही भारी भीड़

नहाय खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत, पूर्व सांसद RK सिन्हा और रितुराज सिन्हा ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्रियों का वितरण

नहाय खाय के साथ लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत, पूर्व सांसद RK सिन्हा और रितुराज सिन्हा ने छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्रियों का वितरण

08-Nov-2021 06:38 PM

PATNA: नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की आज से शुरुआत हो गयी। नहाय खाय पर आज बीजेपी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय युवा नेता रितुराज सिन्हा ने छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया। 


अपने आवास अन्नपूर्णा भवन में सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्रियों का वितरित किया गया। छठ व्रतियों के सुप में फल के अलावे साड़ी भी रखा गया था। इस अवसर पर आरके सिन्हा ने कहा की छठ पर्व बिहार के लिए अलग ही महत्व रखता है और अब पूरे विश्व मे अपनी सांस्कृतिक पहचान बना चुका है। वहीं रितुराज सिन्हा ने संपूर्ण बिहारवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।  


गौरतलब है कि हर साल छठ पूजा के मौके पर बीजेपी नेता आरके सिन्हा और रितुराज सिन्हा द्वारा विभिन्न जगहों पर छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया जाता रहा है। इस बार भी आज अन्नपूर्णा भवन के अलावा,10 नंबर तालाब गर्दनीबाग और बुद्ध घाट  पटना में छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया। 


कल खरना है और इस दिन रामसुंदर दास पार्क कंकड़बाग और आदि चित्रगुप्त मंदिर,पटना सिटी में छठ पूजन सामग्रियों का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर पटना महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक जी, संबंधित मंडल अध्यक्षों के अलावा संजय राय, अभिषेक बिन्नी, चंद्रशेखर चंद्रवंशी, सोनू जी,अखिलेश लुलन, धर्मेंद्र सहित बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर रीता किशोर सिन्हा ने भी छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया।