ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग, वार्ड पार्षद के भाई का गोली चलाते वीडियो वायरल प्यार बना मौत का जाल: ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमिका ने रची खूनी साजिश, सिर कटा शव से खुला राज UPSC Success Story : पटना पुलिस की नई पहल, इस थाने को मिली पहली महिला IPS थानेदार; जानिए क्या है नाम और कहां से पूरी हुई पढ़ाई बिहार के इस सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता का सर्च ऑपरेशन शुरू बिहार के इस सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता का सर्च ऑपरेशन शुरू Bihar News: सूबे के सभी CO आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए.. कर्मचारी पहले से ही स्ट्राइक पर हैं, सारा काम हुआ ठप कौन है ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हुई दोनों की रोमांटिक तस्वीरें NEET Student Case : मोबाइल की फॉरेंसिक जांच में देरी पर CBI सख्त, सस्पेंड थानेदार और SDPO से फिर होगी पूछताछ Bihar News : कोसी नदी में नहाने गए 5 दोस्तों में 3 किशोर डूबे, परिजनों में कोहराम Patna Crime News : पटना में बेखौफ हुए अपराधी ! दो बाइक से आए 4 नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान के पास चलाई तीन गोलियां

लोक आस्था का महापर्व छठ: जानिए अर्घ्य देने का कब होगा सही समय?

18-Nov-2023 05:55 PM

By First Bihar

PATNA : नहाय खाय से शुरू हुए चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ का आज दूसरा दिन है। खरना पूजा के साथ ही 36 घंटे के निर्जला उपवास की शुरुआत हो गई। खरना पूजा में छठ व्रतियों ने रोटी के साथ-साथ दूध और गुड़ में बने खीर का प्रसाद चढ़ाकर पूजा अर्चना की जिसके बाद छठव्रति ने प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद परिवार के सदस्यों व अन्य लोगों के बीच वितरण किया गया। छठ व्रतियों का पैर छूकर लोगों ने आशीर्वाद लिया। वही छठ व्रतियों ने अपने-अपने घरों में भगवान सूर्य की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। 


बता दें कि खरना के अगले दिन छठव्रती अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देती है। इस दिन परिवार के सभी सदस्यों के साथ छठव्रति छठ घाट पर भगवान भास्कर को अर्घ्य देती है। रविवार की शाम को छठव्रति डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। पटना में सूर्यास्त का समय शाम 5 बजे है जबकि अररिया में 4 बजकर 49 मिनट पर ही सूर्यास्त हो जाएगा। अररिया में छठ व्रतियों को जल्दी अर्घ्य देना होगा क्योंकि सबसे पहले अररिया में ही सूर्यास्त होगा। 


इसके बाद ही अन्य जिलों में सूर्यास्त होगा। वही अगले दिन 20 नवंबर को सबसे पहले सूर्योदय कटिहार और किशनगंज में होगा। यहां छठव्रति भगवान सूर्य को सबसे पहले अर्घ्य दे सकेंगी। 19 नवंबर को छठव्रति डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी और अगले दिन 20 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देगी। पटना सहित अन्य जिलों में कब सूर्योदय होगा और कब सूर्यास्त आइए जानते हैं। 


पटना-19 नवंबर को सूर्यास्त 5 बजे

पटना- 20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 10 मिनट

गया-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5 बजे 

गया-20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.10 बजे

भागलपुर-19 नवंबर को सूर्यास्त का समय शाम 4.53 बजे

भागलपुर- 20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.02 बजे


पश्चिम चंपारण-सूर्यास्त शाम 5 बजे

पश्चिम चंपारण-सूर्योदय सुबह 6.15 बजे

जमुई-सूर्यास्त 4.57 बजे

जमुई-सूर्योदय 6.05 बजे 

बक्सर-सूर्यास्त शाम 5.05 बजे

बक्सर-सूर्योदय सुबह 6.15 बजे 

शिवहर-सूर्यास्त शाम 4.58 बजे

शिवहर- सूर्योदय सुबह 6.11 बजे 


भोजपुर-सूर्यास्त शाम 5.02 बजे

भोजपुर-सूर्योदय सुबह 6.12 बजे

वैशाली- सूर्यास्त शाम 4.59 बजे

वैशाली-सूर्योदय 6.09 बजे 

सीतामढ़ी-सूर्यास्त शाम 4.57 बजे

सीतामढ़ी-सूर्योदय सुबह 6.10 बजे

औरंगाबाद-सूर्यास्त शाम 5.05 बजे

औरंगाबाद-सूर्योदय सुबह 6.12 बजे


बेगूसराय- सूर्यास्त शाम 4.56 बजे

बेगूसराय-सूर्योदय सुबह 6.06 बजे 

खगड़िया-सूर्यास्त शाम 4.55 बजे

खगड़िया-सूर्योदय सुबह 6.05 बजे

बांका- सूर्यास्त का समय-4.54 बजे

बांका- सूर्योदय का समय-6.02 बजे 


कटिहार-सूर्यास्त का समय शाम 4.50 बजे

कटिहार-सूर्योदय का समय सुबह 6 बजे 

नवादा-सूर्यास्त शाम 4.59 बजे 

नवादा-सूर्योदय सुबह 6.07 बजे 

नालंदा-4.59 बजे सूर्यास्त का समय

नालंदा- सुबह 6.08 बजे सूर्योदय 


अररिया-सूर्यास्त का समय शाम 4.49 बजे 

अररिया- अगले दिन सूर्योदय का समय सुबह 6.02 बजे

सीवान- सूर्यास्त का समय शाम 5.02 बजे

सीवान-सूर्योदय सुबह 6.14 बजे 

समस्तीपुर- सूर्यास्त शाम 4.57 बजे

समस्तीपुर-सूर्योदय सुबह 6.08 बजे 

सहरसा- सूर्यास्त का समय 4.53 बजे 


सहरसा- सूर्योदय का समय सुबह 6.05 बजे

किशनगंज-सूर्यास्त का समय शाम 4.48 बजे

किशनगंज- सूर्योदय का समय सुबह 6 बजे

कैमूर-सूर्यास्त शाम 5.07 बजे

कैमूर-सूर्योदय शाम 6.15 बजे 


लखीसराय- सूर्यास्त का समय शाम 4.57 बजे

लखीसराय- सूर्योदय का समय सुबह 6.05 बजे

मधेपुरा- सूर्यास्त का समय शाम 4.53 बजे

मधेपुरा-सूर्योदय सुबह 6.04 बजे

मुंगेर- सूर्यास्त का टाईम 4.55 बजे 

मुंगेर- अगले दिन सूर्योदय का टाईम सुबह 6.04 बजे


पूर्णिया-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 4.50 बजे 

पूर्णिया-20 नवंबर को सुबह सूर्योदय का समय 6.01 बजे

जहानाबाद-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5.01 बजे

जहानाबाद-20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.10 बजे 

मुजफ्फरपुर-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 4.58 बजे 

मुजफ्फरपुर-20 नवंबर सूर्योदय सुबह 6.10 बजे


छपरा-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 5.01 बजे

छपरा-20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.12 बजे

दरभंगा-19 नवंबर को सूर्यास्त शाम 4.55 बजे 

दरभंगा-20 नवंबर को सूर्योदय सुबह 6.08 बजे


सुपौल- सूर्यास्त शाम 4.53 बजे 

सुपौल- सूर्योदय सुबह 6.05 बजे

अरवल-सूर्यास्त शाम 5.02 बजे

अरवल-सूर्योदय सुबह 6.11 बजे

रोहतास- सूर्यास्त शाम 5.05 बजे 

रोहतास- सूर्योदय सुबह 6.14 बजे

मधुबनी- सूर्यास्त का समय 4.55 बजे

मधुबनी- सूर्योदय 6.08 बजे


पूर्वी चंपारण- सूर्यास्त 4.59 बजे

पूर्वी चंपारण-सूर्योदय 6.13 बजे 

शेखपुरा- शाम 4.58 बजे सूर्यास्त

शेखपुरा-सुबह 6.06 बजे सूर्योदय

गोपालगंज-सूर्यास्त शाम 5.01 बजे

गोपालगंज-सूर्योदय सुबह 6.14 बजे


news image

news image