ब्रेकिंग न्यूज़

रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत

Home / news / लेडीज अंडरगारमेंट्स पहनकर रील बनाना पड़ा भारी, सड़क पर डांस कर रहे युवक...

लेडीज अंडरगारमेंट्स पहनकर रील बनाना पड़ा भारी, सड़क पर डांस कर रहे युवक को लोगों ने धो डाला; VIDEO

27-Nov-2024 07:30 PM

By First Bihar

DESK: रील बनाने का क्रेज युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। सोशल मीडिया पर फेमस होने और पैसा कमाने के लिए रील बनाने वाले लोग किसी भी हद को पार कर जा रहे है। ऐसे लोगों को इस बात का भी होश नहीं होता है कि वह कहां और क्या रील बना रहे हैं। हरियाणा में लेडीज अंडरगारमेंट्स पहनकर रील बनाना एक युवक को भारी पड़ गया।


दरअसल, पानीपत के इंसार बाजार में एक युवक महिलाओं का अंडरगारमेंट्स पहनकर रील बना रहा था। बीच सड़क पर इस तरह से रील बना रहे युवक को देखकर वहां के स्थानीय लोगों और आसपास के दुकानदारों का खून खौल गया और लोगों ने युवक पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने शुरू कर दिए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


रील बनाने वाले युवक ने उस वक्त ब्रा पहन रखा था और बाजार में डांस कर रहा था जबकि उसका एक साथी वीडियो शूट कर रहा था। इस दौरान बाजार में काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी और युवक की इस हरकत को देखकर हैरान थीं। महिलाएं को असहज महसूस करता देख लोगों ने युवक को धर दबोचा और उसकी धूनाई कर दी। 


पूछने पर युवक ने बताया कि पैसा कमाने के लिए वह इस तरह का रील बना रहा था। उसने कहा कि अब वह ऐसी हरकत नहीं करेगा। उसने हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगी। इसके बाद लोगों ने उसे समझा बुझाकर छोड़ दिया और कहा कि भविष्य में अगर उसने फिर से ऐसी हरकत की तो उसका अंजाम ठीक नहीं होगा।