ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / लॉकडाउन में लापरवाही पर CM नीतीश ने अधिकारियों को लगायी क्लास, सड़क पर...

लॉकडाउन में लापरवाही पर CM नीतीश ने अधिकारियों को लगायी क्लास, सड़क पर निकले तो देना होगा फाइन

23-Mar-2020 12:23 PM

PATNA : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन लागू होने के बावजूद लापरवाही पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं. मुख्यमंत्री ने लॉकडाउन के बावजूद सड़क और बाजार में लोगों की मौजूदगी को लेकर अधिकारियों की क्लास लगाई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मीडिया रिपोर्ट के जरिए नीतीश कुमार को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली है कि लोग डाउन प्रभावी तरीके से लागू नहीं हो रहा है तो उन्होंने राज्य के बड़े अधिकारियों को तुरंत इस मामले पर एक्शन लेने को कहा है.


मुख्यमंत्री के एक्टिव होते ही प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप की स्थिति हो गई है. आनन-फानन में सभी जिलों के डीएम और एसपी को यह निर्देश जारी किया गया है कि लॉकडाउन को सख्ती के साथ लागू कराया जाए. राजधानी पटना में सड़क पर निकलने वालों से फाइन वसूलने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही साथ पटना के सभी बड़े चौक चौराहों को ब्लॉक किया जा रहा है. हर बड़ी सड़क के ऊपर बैरिकेड लगाए जा रहे हैं, चेक पॉइंट बनाकर लोगों से अब पुलिस पूछताछ भी करेगी.

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में प्रशासनिक अधिकारियों को साफ कर दिया है कि अगर किसी ने भी लॉकडाउन को लेकर लापरवाही बरती तो उनके ऊपर एक्शन लिया जाएगा. मुख्यमंत्री आज शाम लॉकडाउन के बाद की परिस्थितियों पर समीक्षा बैठक के जरिए फीडबैक भी ले सकते हैं.