ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / लॉकडाउन में सड़क पर निकले तो आप है 'देश और समाज के दुश्मन',...

लॉकडाउन में सड़क पर निकले तो आप है 'देश और समाज के दुश्मन', पुलिस ने चलाया अभियान

25-Mar-2020 02:20 PM

By Pranay Raj

NALANDA: लॉक डाउन  को जिले में शत प्रतिशत लागू कराने के उद्देश्य से  नालंदा पुलिस ने नई पहल की शुरुआत की है । सड़कों पर बेवजह घूमने वाले को पुलिस पकड़ कर उनके हाथों में मैं देश और समाज का दुश्मन हूं । इसके बाद मैं अपने घरों पर ही रहूंगा का स्लोगन लिखा हुआ बैनर हाथों में पकड़वा कर तस्वीर खींची जा रही है ।


इस अभियान का जिम्मा यातायात डीएसपी अरुण कुमार सिंह को दिया गया है । वे विभिन्न चौक चौराहों पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को बैनर देकर सख्ती से इसे लागू करवाने में जुटे हुए है।


अरूण कुमार सिंह ने बताया कि जब तक लोगों में भय और समझदारी नहीं आएगी तब तक वे सड़कों पर बेवजह घूमते ही रहेंगे । अगर देश से हमें कोरोना को भगाना है । तो हमें सजग रहते हुए घरों में ही रहने की आवश्यकता है । तो हमें चाहिए कि खुद भी घरों में रहें और दूसरों को भी घरों में रहने के लिए प्रेरित करें ।