ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / लॉकडाउन में राजभवन पहुंचे तेजस्वी, नीतीश सरकार के खिलाफ राज्यपाल को दिया ज्ञापन

लॉकडाउन में राजभवन पहुंचे तेजस्वी, नीतीश सरकार के खिलाफ राज्यपाल को दिया ज्ञापन

27-May-2020 04:20 PM

PATNA : गोपालगंज नरसंहार को लेकर आक्रामक तेवर अपना चुके नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लॉकडाउन के बीच ही राजभवन पहुंच गए हैं. तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की कार्यशैली के खिलाफ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल फागू चौहान को ज्ञापन सौंपा है. राज्यपाल से मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मांग की है कि बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल सरकार से कारण पूछे.


तेजस्वी यादव के साथ राजभवन पहुंचने वाले नेताओं में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह, वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व मंत्री आलोक मेहता शिवचंद्र राम भी शामिल हैं. राज भवन में प्रवेश के पहले इन नेताओं को सैनिटाइजेशन प्रोसेस से गुजरना पड़ा है.


इससे पहले आज सुबह नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर नीतीश कुमार पर सीधा हमला बोला. गोपालगंज नरसंहार को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि वह अपने आरोपी जेडीयू विधायक को बचा रहे हैं. नीतीश कुमार के इशारे पर हत्या के आरोपी विधायक को बचाया जा रहा है. अगर कल तक गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह गोपालगंज विधायकों के साथ कूच करेंगे.


तेजस्वी ने कहा कि हत्या के आरोपी विधायक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. वह गोपालगंज से विपक्ष को धमकी दे रहे है. लेकिन पुलिस को उससे गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं हो रही है. सीएम नीतीश को बताना चाहिए कि आखिर क्यों उस विधायक की गिरफ्तारी नहीं हो रही है. उस विधायक पर ऐसी कौन सी धारा है जो उनके उपर नहीं लगी है.


तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार को कल तक के लिए अल्टीमेटम दिया है. कहा कि अगर विधायक की गिरफ्तारी नहीं हुई तो तेजस्वी यादव आरजेडी के सभी विधायकों के साथ गोपालगंज कूच करेंगे. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखेंगे. नीतीश कुमार इस नरसंहार के बाद एक शब्द नहीं बोले. उनके संरक्षण में विधायकों को बचाया जा रहा है. क्या ऐसे विधायक को सीएम नीतीश कुमार उससे अवार्ड देंगे.