ब्रेकिंग न्यूज़

जहानाबाद में टली बड़ी घटना, पलामू एक्सप्रेस के इंजन में फंसी बाईक, एक घंटे तक परिचालन बाधित सोशल मीडिया पर हथियार लहराना पड़ गया भारी: युवक गिरफ्तार, मैगजीन और कारतूस बरामद दरभंगा: हथियारबंद अपराधी गिरफ्तार, बड़ी घटना को समय रहते पुलिस ने रोका सुगौली चीनी मिल में गन्ना ले जा रहे चालक से मारपीट, आक्रोशित किसानों ने किया हंगामा BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान

लॉकडाउन में पुलिसिया बर्बरता गैर कानूनी, पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चेताया

लॉकडाउन में पुलिसिया बर्बरता गैर कानूनी, पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चेताया

27-May-2021 07:51 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए 1 जून तक लॉकडाउन लागू है लेकिन उस लॉकडाउन के दौरान कई बार ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जिसमें पुलिसिया बर्बरता दिखाई पड़ रही है. पुलिसिया बर्बरता को लेकर पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को चेताया है. पटना हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को सख्त लहजे में आदेश दिया है कि लॉकडाउन को लागू करने के दौरान आम लोगों पर पुलिस बर्बरता गैरकानूनी है और इसे रोका जाए. 


बुधवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने यह बातें कहीं. शिवानी कौशिक की जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि पुलिसिया बर्बरता गैरकानूनी है और इसे किसी भी तरह की छूट नहीं दी जा सकती. मंगलवार को सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को यह भी निर्देश दिया गया कि सूबे के तमाम अस्पतालों में मरीजों और उनके परिजनों के खिलाफ हो रहे दुर्व्यवहार पर फौरन लगाम लगाया जाए.


इतना ही नहीं पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल की खंडपीठ ने शिवानी कौशिक की याचिका पर अलग से आदेश पारित करते हुए कहा कि पीएमसीएच को कोरोना से संभावित तीसरे लहर के लिए पूरी तरह से तैयार रखा जाए. आपको बताते हैं कि बिहार में लॉकडाउन के दौरान कई जगहों पर पुलिस की तरफ से आम लोगों की पिटाई का मामला सामने आ रहा है. कई तस्वीरें लगातार मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें पुलिस लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रही है और उनसे बर्बरता के साथ पेश आ रही है. पटना हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद अब राज्य सरकार इस मामले में गंभीर हो गई है.