BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
22-Jul-2020 07:53 AM
PATNA : लॉकडाउन में राजधानी पटना की पुलिसिंग लॉक हो गयी है. अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस उसे रोक पाने में असफल साबित हो रही है.
लॉकडाउन में पटना में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है. एक करोड़ की चोरी के बाद अब लगातार दूसरे दिन चोरी की बड़ी घटना को शातिरों ने अंजाम दिया है. चोरों ने इस बार बीजेपी नेता और सीआरपीएफ की असिस्टेंट कमांडेंट के घर को निशाना बनाया है.
घटना सोमवार की देर रात रामनगरी मोड़ के श्यामल अस्पताल के पास आंबेडकर पथ की है. जहां शातिरों ने दो अपार्टमेंट में चोरी को वारदात को अंजाम दिया है. महावीर इन्कलेव स्थित तीन फ्लैटों से 60 लाख की ज्वेलरी और कैश की चोरी कर ली. वहीं बगल के अपराजिता अपार्टमेंट के भी तीन फ्लैट को भी निशाना बनाया, लेकिन वहां से चोर कुछ भी चोरी नहीं कर सके. मामले की जानकारी मिलते ही राजीवनगर थानेदार निशांत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं. मंगलवार दोपहर तक अपार्टमेंट और आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला औऱ उसके आधार पर चार संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
बताया जा रहा है कि महावीर इन्क्लेव का 102 नंबर फ्लैट असिस्टेंट कमांडेंट किरण सिंह का है, जहां से शातिरों ने 50 लाख से अधिक के गहने और कीमती सामान की चोरी कर ली. फ्लैट नंबर 401 बीजेपी नेता और फ्लैट 102 राजद नेता का है. जहां एक साल के अंदर दूसरी बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. बीजेपी नेता के घर से पैसे, गहने, घड़ी, जूते के साथ ही साथ चोर कपड़े भी ले गए हैं. दोनों ही अपार्टमेंट को एक ही गैंग के शातिरों ने निशाना बनाया है.