ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर

Home / news / लॉकडाउन की एक अलग तस्वीर, महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा बढ़ी

लॉकडाउन की एक अलग तस्वीर, महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा बढ़ी

18-May-2020 10:13 PM

PATNA : कोरोना महामारी के कारण दुनिया भर में लॉकडाउन में अलग-अलग रिसर्च के मौके दिए हैं लेकिन लॉकडाउन का एक पहलू यह है कि महिलाओं के खिलाफ घरेलू हिंसा के मामले तेजी से बढ़े हैं। एडवांटेज डायलॉग में चर्चा के दौरान यह बात सामने आई है। देश की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता डॉ रंजना कुमारी ने इस बात का खुलासा किया है। 


सेंटर ऑफ सोशल रिसर्च की डायरेक्टर और वीमेन पावर कनेक्ट की चेयरपर्सन डॉ रंजना कुमारी ने कहा है कि कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा बढ़ी है। सरकार लैंगिक समानता के लिए अब तक कोई ठोस उपाय नहीं कर सकी और उसी का नतीजा है कि महिलाएं आज भी भेदभाव की शिकार हो रही हैं। लॉकडाउन में महिलाओं को लेकर सरकारी व्यवस्था की पोल एक बार फिर से खुल गई है। सड़कों के किनारे महिलाएं बच्चों को जन्म दे रही हैं और आपदा की इस घड़ी में महिलाएं सबसे ज्यादा मुश्किलों का सामना कर रही हैं। 

news image

डिजिटल प्लेटफार्म जूम पर एडवांटेज डायलॉग के 16वें एपिसोड में डॉ रंजना कुमारी ने मॉडरेटर दीपिका महिधरा के साथ बातचीत में बेबाकी से अपनी राय रखी। डॉ अंजना कुमारी ने कहा कि आज के समय में सभी मां-बाप को डिजिटल रूप में जानकार होना चाहिए।।वह अपनी बच्चों की आदतों को तभी अच्छे से जान पाएंगे। कंप्यूटर और स्मार्टफोन के जमाने में बच्चे सेक्स संबंधी भयंकर अपराध करने की योजना बनाते नजर आते हैं और उनके मां-बाप इससे अनजान रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आज के अभिभावक डिजिटली साउंड रहें। इस बातचीत के दौरान एडवांटेज ग्रुप के संस्थापक और सीईओ खुर्शीद अहमद ने कहा कि 20 मई को डायलॉग में सबसे बड़ा दिन होगा ब्रह्माकुमारी शिवानी बहन एडवांटेज डायलॉग के प्लेटफार्म पर अपना समय देंगी। दुनिया भर में शिवानी बहन के 30 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसके अलावे 21 मई को शाम 7:30 बजे से बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर दर्शकों के बीच मौजूद रहेंगे। यह दोनों सेशन अपने आप में दर्शकों के लिए बड़ा होगा। डिजिटल प्लेटफॉर्म जूम और गूगल मीट के अलावे फेसबुक और यूट्यूब पर भी लोग लाइव से देख पाएंगे। फर्स्ट बिहार के सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इस आयोजन को लाइव देख पाएंगे।