ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए.. Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Bihar Crime News: बेतिया से लापता हुईं पांच नाबालिग लड़कियां यहां से हुईं बरामद, आखिर एकसाथ कहां चली गईं थीं? Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में SIR प्रक्रिया पर अहम सुनवाई, 32 साल बाद वकील के रूप में दिखेंगी सीएम ममता बनर्जी Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Bullet Train: बुलेट ट्रेन से बदल जाएगी बिहार की तस्वीर, नई कनेक्टिविटी और रोजगार के खुलेंगे द्वार; इन जिलों को होगा सीधा लाभ Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया Top Five Tourist Place: 50 की उम्र से पहले घूमने लायक हैं यह 5 अद्भुत जगहें, जाकर घूम आइए.. बदल जाएगा नजरिया

लॉकडाउन में दिल्ली से पहली फ्लाइट पहुंची पटना, खिल उठे घर पहुंचने वालों के चेहरे

लॉकडाउन में दिल्ली से पहली फ्लाइट पहुंची पटना, खिल उठे घर पहुंचने वालों के चेहरे

25-May-2020 08:13 AM

By Ganesh Samrat/Aryan

PATNA :लॉकडाउन के बीच दिल्ली से पटना के लिए उड़ी फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर लैंड कर चुकी है। फ्लाइट से पटना पहुंचने वाले यात्रियों के चेहरे खिल उठे । इसके साथ ही आज से फ्लाइट के उड़ानों का सिलसिला शुरु हो गया। दिल्ली से पहले मुंबई से पहली एक फ्लाइट ने पटना में लैंड किया। 


पहली फ्लाइट से पटना पहुंचे यात्रियों की हाथ पर मोहर लगाया गया है। इसके तहत पटना पहुंचे यात्रियों को होम क्वारेंटाइन करना होगा। यात्रियों ने बताया कि पहले से चेक इन करने में ज्यादा वक्त लग रहा है खैर जो भी हो इतने लंबे समय के बाद घर पहुंच कर अब सकून महसूस हो रहा है। लॉकडाउन के बीच पहली उड़ान से सफर करने वाले यात्रियों ने बताया कि सभी यात्रियों को पीपीई किट मुहैया कराया गया था। यात्रियों को रास्ते में खाने को फल दिए गये। सीटिंग अरेंजमेंट के बारे  में उन्होनें बताया कि वो पहले की ही तरह किया गया था।


इससे पहले डीजीसीए ने रविवार को 25 मई से पटना एयरपोर्ट को 17 फ्लाइट का शिड्यूल जारी किया। यह 30 जून तक प्रभावी रहेगा। पर आज पहले दिन 17 की बजाय 11 विमान ही दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और अमृतसर के लिए ऑपरेट करेंगे। जारी शिड्यूल में इंडिगो को 6, गो एयर को 4, स्पाइस को 5, एयर इंडिया व विस्तारा को एक-एक विमान की अनुमति मिली थी।


दिल्ली के लिए जो 6 विमान पहले दिन ऑपरेट करेगी उनमें इंडिगो की 3, स्पाइस की 2 और एक एयर इंडिया की है। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 8 बजे है, जबकि आखिरी फ्लाइट इंडिगो की ही शाम 7.40 बजे है। मुंबई के लिए इंडिगो और स्पाइस की एक-एक फ्लाइट है। मुंबई के लिए पटना से पहली फ्लाइट इंडिगो की सुबह 7.10 बजे जबकि आखिरी स्पाइस की दोपहर 1.10 बजे जाएगी। शिड्यूल के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट ने मुंबई से सुबह 6.30 बजे लैंड किया।