ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम

Home / news / लॉकडाउन में भटका टारगेट, बिहार में गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त

लॉकडाउन में भटका टारगेट, बिहार में गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त

24-May-2020 10:56 AM

PATNA : लॉकडाउन के बीच बिहार में गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त पड़ी हुई है। 37 दिनों में महज 3487 टन गेहूं की ही खरीद हो सकी है। हालांकि सरकार ने इस बार कोरोना संकट से निपटने के लिए इस बार पिछली बार 2 लाख टन की तुलना में इस बार 7 लाख टन का लक्ष्य रखा है।


सहकारिता विभाग ने गेहूं खरीद की कम रफ्तार का कारण खुले बाजार में गेहूं की अच्छी कीमत मिलना बताया है। 22 मई तक 678 किसानों से गेहूं लिया गया। इसमें 440 किसानों को कीमत का भुगतान डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में किया गया है। वहीं कटिहार में पैक्स को कैश क्रेडिट नहीं मिलने से गेहूं की खरीद नहीं शुरू हो सकी है।


सहकारिता मंत्री राणा रंधीर सिंह ने कहा कि किसानों को बाजार में प्रति क्विंटल 1900 रुपये से अधिक मिल रहे हैं। पैक्स और व्यापार मंडल में 1925 रुपये प्रति क्विंटल कीमत मिलती है। आईटीसी सहित कई निजी कंपनियां और व्यापारी भी किसानों से अच्छी कीमत पर गेहूं खरीद रहे हैं। चावल की तुलना में गेहूं का उपयोग अधिक होता है। इसलिए कम खरीद हो रही है। वैसे सरकार का लक्ष्य रहता है कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य से अनाज की कम कीमत नहीं मिले। 


कोरोना संकट से निबटने के लिए लॉकडाउन में किसानों को उचित कीमत दिलाने के लिए सरकार ने गेहूं खरीद को प्राथमिकता दी है। गेहूं खरीदके कारण ही लगभग 4 हजार पैक्स को पीडीएस की दुकान संचालन से अलग कर दिया गया है। सरकार ने इस साल 7 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा है। पहले हर साल यह 2 लाख टन रहता था। इस साल 15 अपैल से गेहूं की खरीद शुरू हुई है। खरीद 15 जुलाई तक होनी है। गेहूं बेचने के लिए 14989 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।